ये तो मधुमक्खियों का देवता निकला...छत्ते में हाथ डालकर तितली की तरह लड़के ने मधुमक्खियों को उड़ाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये तो मधुमक्खियों का देवता निकला…छत्ते में हाथ डालकर तितली की तरह लड़के ने मधुमक्खियों को उड़ाया

मधुमक्खियों से दोस्ती, लड़के ने छत्ते में हाथ डालकर सबको चौंकाया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का मधुमक्खियों के छत्ते में बिना डर के हाथ डालकर उन्हें तितलियों की तरह उड़ाता है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और लड़के को मधुमक्खियों का देवता कह रहे हैं। इस खतरनाक स्टंट ने लोगों को चौंका दिया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो और चौंका देने वाले मामले वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसके देखकर काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़का पंखे पर बने मधुमक्खियों के छत्ते में अपना हाथ इतने आराम से डालता है जैसे मानों वह मधुमक्खियों का राजा हो और वह उसे कुछ नहीं कहेंगी। वीडियो देखकर कोई भी इंसान लड़के की इस खतरनाक हरकत को देखकर हैरान रह जाएगा। लेकिन लड़के ने वीडियो में इतनी आसानी से मधुमक्खियों को पंखे से उड़ाया जैसे मानों वह तितलियों को उडा रहा हो।

मधुमक्खियों के साथ लड़के ने की दोस्ती

वीडियो को शुरुआत में आप साफ देख सकते हैं कि एक कमरे में एक पंखा लगा हुआ है। लेकिन पंखे की एक पंखड़ी पर मधुमक्खियों का बड़ा सा छत्ता बना हुआ है। इसी दौरान एक लड़का बिना शर्ट के वहां पर आता है और एक टेबल पर चढ़कर मधुमक्खियों के छत्ते में अपना हाथ डाल देता है। इसके बाद वह मधुमक्खियों को इस तरीके से वहां से उडाता है जैसे मानों वह किसी तितली को वहां से उड़ा रहा हो। वीडियो में आप आगे साफ देख सकते हैं कि मधुमक्खियां भी लड़के को कुछ कहे या उसे काटे बिना ही बड़ी ही आसानी से वहां से उड़ जाती हैं। इसके बाड लड़का ढ़ेर सारी मधुमक्खियों को उनके छत्ते से उठाकर अपने हाथों में भरता है और बड़े ही प्यार से उन्हें वहां से उड़ाता है। इस तरह का कारनामा करना वह भी बिना किसी सुरक्षा के वाकई काफी मुश्किल होता है। लेकिन लड़के ने वीडियो में सभी को अपनी इस हरकत से काफी हैरान कर दिया है। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा वह उस लड़के को मधुमक्खियों का दोस्त बता रहा है।

नजर हटी तो दुर्घटना घटी…शादी के बीच में दूल्हा-दुल्हन के साथ हुआ हादसा, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @sarcasmicbhaii नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-इंडिया के लोग दिन प्रति दिन और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-भाई तो यमराज का बेटा लग रहा है। तीसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-यह लड़का तो सुपरमैन है। वहीं एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-ये तो सच में मौत से खेल रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों का इस वायरल वीडियो को लेकर कहना है कि यह AI-जनरेटेड भी हो सकता है।

तुम्हारी सुंदर नाक काटकर खा जाऊंगा…पत्नी की नाक को चबाकर खा गया हैवान पति, बुरी तरह किया लहूलुहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।