इन अंगों पर तिल होना महिलाओं और पुरुषों को बनाते हैं धनवान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन अंगों पर तिल होना महिलाओं और पुरुषों को बनाते हैं धनवान

हम सभी की बॉडी पर कुछ-कुछ ऐसे निशान होते हैं जो हमारे जन्म से ही होते हैं। मगर

हम सभी की बॉडी पर कुछ-कुछ ऐसे निशान होते हैं जो हमारे जन्म से ही होते हैं। मगर इनमें कुछ ऐसे भी होते हैं जो समय के साथ बॉडी पर उभरते रहते हैं। इन सभी निशानों और चिन्हें का महत्व समुद्रशास्त्र में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है शरीर पर मौजूद लहसन,मस्सा और तिल इन सभी का अपना-अपना महत्व होता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर स्थिति के मुताबिक यह शुभ और अशुभ परिणाम देते हैं। तो आइए जानते हैं शरीर पर मौजूद उन तिलों के बारे में जो आपको शुभ लाभ मिलने के संकेत देते हैं। 
1574928396 images (9)
1.कान के पास वाली जगह पर
अगर किसी पुरुष के दाई ओर कान के पास वाले हिस्से में तिल है तो यह एक शुभ चिह् है। इस तिल के होने का अर्थ यह है कि आपको जीवन में विभिन्न प्रकार की भौतिक सुख सुविधाएं और खुशियां मिलने वाली हैं। 
1574928202 0059d2e29b15c0970821
2.ये तिल दर्शाते हैं सामान्य जीवन
किसी भी पुरुष या महिला के गाल,नीचे के होंठ के पास,ठोडी,कूल्हे,घुटने पर बने तिल का होना उनके सामान्य जीवन को दर्शाते हैं। ऐसे में लोगों का जीवन भी उतार-चढ़ाव के साथ सामान्य होकर बीतता है। ऐसे लोग ना बहुत ज्यादा अमीर होते हैं और ना बहुत गरीब।
1574928265 images (7)
3.धनवान और सात्विक
अगर किसी इंसान के गले पर तिल होता है तो ऐसे व्यक्ति में दया और भक्ति का भाव अधिक देखने को मिलता है। वहीं भुजाओं में तिल होने पर व्यक्ति का पैसे वाले होने की तरफ इशारा होता है। 
1574928327 images (8)
4.होता है धनवृद्धि का संकेत
समुद्रशास्त्र के मुताबिक जिन भी लोगों की हथेली में तिल होता है ऐसे लोगों के धन कोष में लगातार वृद्घि होती रहती है,मगर उनकी मुठ्ठी बंद करने पर यह तिल मुठ्ठी के अंदर होना शुभ माना जाता है। अगर यह तिल मुठ्ठी के बाहर है तो धन की स्थिति बहुत ज्यादा नहीं रहती। 
1574928353 1572605411 mole hand
5.लक्ष्मीवास और शांत स्वभाव
जिन भी लोगों की मध्यमा उंगली के पास तिल होता है। ऐसे लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं। वहीं जिन लोगों की अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें उच्च विद्या प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 
1574928359 1572605435 mole finger
6.धन लाभ और संतान 
जिस भी व्यक्ति के कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली पर तिल होता है। उसे उत्तम संतान की प्राप्ति होती है इन लोगों के जीवन में धन लाभ भी बना रहता है। ये लोग अपने सांसारिक जीवन में बेहद खुशहाल होते हैं। 
1574928367 1572605457 mole finger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।