कभी देखा हैं ऐसा करतब! जहा हाथ से नहीं उठा पाते हैं सिलेंडर वहा इस व्यक्ति ने कांच के गिलास पर टिकाया सिलेंडर? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कभी देखा हैं ऐसा करतब! जहा हाथ से नहीं उठा पाते हैं सिलेंडर वहा इस व्यक्ति ने कांच के गिलास पर टिकाया सिलेंडर?

हाल ही में इंस्टाग्राम यूजर @praveen_prajapat1 द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया हैं जिसमे एक व्यक्ति अपने सिर

आये दिन मेलो में सड़को पर करतब दिखाने वाले खूब नज़र आ जाते हैं। उनके करतब देखकर बच्चे हो या बड़े खुश तो खेर दोनों ही हो जाते हैं। एक प्यारी सी सही लेकिन हंसी तो आ ही जाती हैं क्योकि चाहे हम कितने भी बड़े हो जाये करतब खेल भला किस बच्चे को पसंद नहीं आ सकते। और ये भी एक सच हैं कि भारत तो में करतब दिखाने की कला काफी पुरानी हैं। 
1689915562 362051897 6582890495110270 8032821464142086460 n
करतब वालो का हुनर भी बेहद खास और हटके होता हैं तो वही उनके खेल भी अलग ही निराले होते हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या नया हैं जो आज यहां बताया जा रहा हैं तो रुक जाइये अभी जो हम आपको दिखाएंगे उसे देख आप भी कहने वाले हैं कि अरे वाह ये हुई न बात। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही अनोखी करतब बाज़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसे देख सब लोग हैरान हैं। 
1689915580 355428392 790157929182114 2186430254975647498 n
इस वायरल वीडियो में एक युवक गजब का करतब दिखा रहा है। साथ ही उसकी कला अन्य लोगों से बिल्कुल अलग है क्योंकि वो सिर पर एक साथ कई चीजों को बैलेंस करता नजर आ रहा है। लेकिन जब इन चीज़ो को आप देख्नेगे तो आपके होश ही उड़ जाने जायेंगे कि आखिर ये पॉसिबल हैं तो हैं कैसे? लेकिन यही चीज़ तो आखिर देखने वाली होगी। 

इंस्टाग्राम यूजर @praveen_prajapat1 आये दिन करतबबाज़ी के कई वीडियोस वायरल होते रहते हैं। और अलवर के रहने वाले हैं ये शख्स के वीडियोस वाकई काफी अनोखे होते हैं। साथ ही बता दे कि वो इंडियाज गॉट टैलेंट में भी शामिल हो चुके हैं। यूं तो सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज वायरल (Man balance cyclinder glass on head viral video) होते रहते हैं पर हाल ही में एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसमें वो एक बाजार में हैं और वहां सबके सामने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। वो अपने सिर पर कई चीजें संतुलित कर रहे हैं जो इतनी मुश्किल है कि आम आदमी ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता है। 
युवक ने दिखाया डर का नया रूप 

दरहसल वायरल वीडियो में इस युवक ने पहले तो अपने सिर पर कांच का गिलास रखा हुआ हैं जिसके बाद उन्होंने एक सिलेंडर उसके ऊपर टिका रखा हैं। जी हाँ! सही सुना आपने एक सिलेंडर वो सिलेंडर जो अधिकतर लोगो से अपने हाथ से नहीं उठ पाता हैं वो इस शख्स ने अपने सिर पर रख रखा हैं वो एक कांच के गिलास पर वो भी बिना किसी हैंड स्पोर्ट के, और फिर उसके ऊपर दो स्टील की मटकियां रखी हुई हैं। इतना कुछ सिर पर रखने के बावजूद उसने अपने दोनों हाथों को नीचे रख दिया है। और बस बिना किसी सहारे के वो सारी चीजें उसके सिर पर रखी हुई हैं। आसपास खड़े लोग हैरानी से उसे देख रहे हैं।  एक महिला तो बेहद उत्सुकता से उसका वीडियो भी बना रही है। 
वायरल हो रहा हैं वीडियो 
1689915649 screenshot 1
1689915654 screenshot 2
बता दे कि अबतक इस वायरल वीडियो को पूरे  2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूज़र ने लिखते हुए कहा कि, ‘ये टैलेंट ऊपर वाले ने नहीं दिया, मेहनत लगती है इसको बनाने में।’ तो वही एक ने कहा कि, ‘आंटी ने जो वीडियो बनाया है अपने फोन से, उसे भी अपलोड करना।’ कई लोग तो युवक को अपने शहर आकर परफॉर्म करने के लिए भी कह रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।