Girl in a jacket

क्या कभी बिल्डिंग के बीच से गुज़रती हुई देखी हैं ट्रैन? तकनीक ऐसी कि इंजन और हॉर्न की आवाज कानों तक को नहीं पाती हैं छू!

चीन में जिस 19 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग के बीच से ट्रेन का ट्रैक निकाला है आप जानकर ये

ट्रैन-मेट्रो में तो आप सभी ने सफर किया ही होगा। लाज़मी तौर से कई नई ट्रैन में बैठे भी होंगे। लेकिन क्या कभी किसी ट्रैन को बिल्डिंग के बीच में से गुज़रते हुए देखा हैं? क्या आपने कभी कोई ऐसी ट्रेन देखी है जो किसी बिल्डिंग के अंदर से होकर निकलती हो। थोड़ी देर के लिए आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है? लेकिन यह नामुमकिन काम चीन में मुमकिन हुआ है। इस देश ने अपनी रेल तकनीक से पूरी दुनिया को हैरान किया है और बिल्डिंग के बीच से रेल को निकालने का काम भी इसी ने किया है। 
1687070521 unnamed
चाइना का रेलवे सिस्टम जबरदस्त है, क्योंकि चीन में जिस 19 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग के बीच से ट्रेन का ट्रैक निकाला है, वहां लोग रहते हैं और अब यह बिल्डिंग रेलवे स्टेशन भी बन चुकी है। इस 19 मंजिला बिल्डिंग के छठे और 8वें फ्लोर पर रेलवे ट्रैक है, जहां से रोजाना ट्रेन गुजरती है। दुनिया के लिए यह अजूबा हो सकता है, लेकिन यह ट्रेन रूट चीन में वर्षों से संचालित हो रहा है। 
1687070537 apt e1490214928724
बिल्डिंग के बीच से गुजरने वाला रेलवे ट्रैक चीन के माउंटेन सिटी चंक्विंग में है। यहां ऊंची-ऊंची बिल्डिंग हैं और जगह की कमी है। रेलवे ट्रैक के निर्माण के दौरान रास्ते में 19 मंजिला बिल्डिंग आई। फिर क्या था चीनी इंजीनियर्स ने बिल्डिंग के बीच से ही रास्ता निकाल दिया। 
1687070544 170321115904 03 china monorail apartment restricted
बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को ट्रेनों की आवाजाही से परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। चीन ने साइलेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे ट्रेन की आवाज कानों तक नहीं आती है। खास बात है कि बिल्डिंग में कुछ फ्लोर पर रहने वाले लोगों को अपना अलग स्टेशन मिला हुआ है। यहां घर से निकलकर लोग सीधे ट्रेन में बैठ जाते हैं। 
1687070555 train
चीन लगातार अपनी तकनीक से हाईटेक रेल सेवाओं का विस्तार कर रहा है। दुनिया की पहली ट्रैकलेस रेल भी चीन ने चलाई है। चीन में अत्याधुनिक मैग्लेव ट्रेन भी तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। ये तेज़ गति वाली ट्रेनें इलेक्ट्रिक मैगनेट का उपयोग करके पटरियों के साथ-साथ चलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।