क्या आपने कभी गोल अंडा देखा है? कीमत सुनते ही उड़ जाएंगे होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या आपने कभी गोल अंडा देखा है? कीमत सुनते ही उड़ जाएंगे होश

डाइटिंग करने वालों को एक दिन में एक मुर्गी का अंडा जरूर खाना चाहिए। पर क्या आपने अंडे

बचपन में आपके सामने भी एक सवाल बार-बार आता होगा कि पहले मुर्गी आया कि अंडा? ये आज भी एक सवाल ही बना हुआ हैं। आज की खबर भी अंडे से ही जुड़ी हुई ही है। अंडे कई प्रकार के होते हैं। देसी, विदेशी और अन्य प्रकार बॉयलर अंडे के साथ-साथ कुछ खास प्रकार के बदले हुए अंडे भी हैं। अंडा खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है शरीर के लिए प्रोटीन आता है। साथ ही अंडे में कई पोषक तत्व भी होते हैं। डाइटिंग करने वालों को एक दिन में एक मुर्गी का अंडा जरूर खाना चाहिए। पर क्या आपने अंडे की साइज पर कभी ध्यान किया है। 
1687257650 untitled project 2023 06 20t161042.235
अंडों के दाम कम होने के कारण आम लोग भी इन्हें खरीद कर बड़ी आसानी से खाते हैं। लेकिन हाल ही में मुर्गी के अंडे से जुड़ी एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। एक मुर्गी का अंडा आकार में गोल होता है पर हाल ही में जो अंडा वायरल हो रहा है जिसमे दावा किया जा रहा हैं कि एक ऐसा अंडा है जो पूरी तरह से गोल हैे। साथ ही आपको ये जानकर और हैरानी होगी कि इस अंडे की कीमत जान आप चौक सकते हैं। 
1687257778 untitled project 2023 06 20t161248.201
अंडे की कीमत को देखने के लिए एक महिला ने इस अंडे को एक नियमित सुपरमार्केट में खरीदा, लेकिन इस गोल अंडे को देखकर वह हैरान रह गईं। उसने सोचा कि नीलामी में कुछ खास है। नीलामी में कई लोगों ने हिस्सा लिया और 78 हजार रुपये में अंडा खरीदा।कई लोगों के अंदर गोल अंडे को देखने के लिए होड़ लग गई। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि महिला ने एक झटके में फसल काट ली और जैकपॉट लग गया।
1687258725 untitled project 2023 06 20t162007.681
इस गोल अंडे के बारे में जैकलीन फेलगेट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ये अनोखा अंडा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की सुपरमार्केट में मिला है। जब इस अंडे के बारे में जांच की गई तो पता चला कि करोड़ों में कोई एक अंडा ही गोल होता है। अब इसी वजह से इस अंडे को इतना अनोखा बताया जा रहा है। वैसे क्या आप कभी इस अंडे को खाना चाहेंगे? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।