क्या कभी किसी ने देखा हैं सतरंगी सांप? खूबसूरती देख चाहेंगे छूना लेकिन हरकतों से जायेंगे डर! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या कभी किसी ने देखा हैं सतरंगी सांप? खूबसूरती देख चाहेंगे छूना लेकिन हरकतों से जायेंगे डर!

सांप एक ऐसा जीव हैं जिसे कोई देखले तो तुरंत वहा से भाग निकल जाए लेकिन क्या आप

सांप दुनिया का एक ऐसा जीव है जो अगर गलती से भी इंसान के सामने आ जाए तो उसकी डर से शायद हव्वाइयाँ ही उड़ जाये। किंग कोबरा की तरह कई सांप इतने खतरनाक होते हैं कि अगर वो एक इंसान को काट लें तो आधे घंटे के अंदर ही उस इंसान की मौत हो सकती हैं। सांपो की कई स्पीशीज़ होती कुछ तो दिखने में भी इतने खतरनाक लगते हैं कि बस आप अगर उन्हें देख ले तो पानी भी ना मांगे। 
1684478135 191037b
वही उनसे विपरीत कुछ सांप ऐसे भी होते हैं जो दिखने में सिर्फ खतरनाक लगते हैं, मगर वो जहरीले नहीं होते। ऐसा ही एक सांप है जिसे हम कहते हैं रेनबो स्नेक (Rainbow Snake)। सुनकर हैरान हो गए ना आप। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस सांप का नाम रेनबो क्यों पड़ा और ये दीखता कहा हैं….. 
इंसान के लिए कितने जहरीले होते हैं ये सांप?
1684478147 rainbow snake
ऐसा माना जाता है कि जो रंगीन जीव होते हैं वो जहरीले (Venomous Rainbow Snake) होते हैं। ये कथन सांप, मेंढक, तितली जैसे कई जीवों के लिए सच भी साबित होता है पर रेनबो स्नेक पर ये कथन सच नहीं साबित होता। जी हाँ…! रेनबो स्नेक (Farancia erytrogramma) बेहद रंगीन नजर आता है और इसके शरीर रंग इंद्रधनुष जैसे होते हैं। इसका बेस चमकीले काले रंग का होता है जबकि सांप के साइड में 3 पतली लाल लाइनें नजर आती हैं। शरीर का निचला हिस्सा पीले या गुलाबी रंग का होता है। सांप के सिर के नीचे का हिस्सा पीले रंग का नजर आता है। पूंछ कापी नुकीली होती है लेकिन देखने में ये बेहद ही सुन्दर नज़र आता हैं। 
कहां पाए जाते हैं रेनबो स्नैक?
1684478175 22f02dae 545d 4397 9645 7f236f0c269b
ये सांप अमेरिका में पाए जाते हैं। मैरीलैंड से फ्लोरिडा तक रेनबो स्नेक आपको देखने को मिलते हैं। जैसा हमने पहले बताया कि सांप दिखने में भले ही जहरीले लगें, पर ये इंसानों के लिए जहरीले नहीं होते। नदी और झीलों के पास ये सांप मिलते हैं। कई बार दलदली इलाकों में भी ये देखने को मिलते हैं। फ्लोरिडा म्यूजियम वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ये सांप अपने सेल्फ डिफेंस में काटते नहीं हैं। अगर कोई इन्हें पकड़ता है या हमला करता है तो ये तो वहीं खड़े रहते हैं या फिर धीरे-धीरे वहां से चले जाते हैं। जब हमला करना हो तो वो अपनी नुकीली पूंछ स्किन में गड़ा देते हैं पर वो भी किसी तरह जहरीला नहीं होता है। 
जानिए क्या खाते हैं ये सांप?
1684478213 5686736275 4d9683b0c6 b
ये सांप आमतौर पर अमेरिकी ईल को खाना पसंद करते हैं। जो बच्चे होते हैं वो टैडपोल या केंचुआ खाते हैं। अपने द्वारा किये गए शिकार को ये बिना किसी रुकावट के पूरा का पूरा निगल सकते हैं। इनका साइज लगभग 27 से 48 इंच तक हो सकता है, जो वयस्क सांप होते हैं, वो काफी मोटे शरीर के होते हैं। फ्लोरिडा में जो मादा रेनबो स्नेक है, वो लगभग 10-52 अंडे एक बार में देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।