हरियाणा के किसान ने 46 मिनट में 3.8KG देसी घी पीकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा के किसान ने 46 मिनट में 3.8KG देसी घी पीकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Jagmal Pandit Record: दुनिया में ऐसे कई रिकॉर्ड है जिन्हें सुन लोगों को यकीन ही नहीं होता है। अब ऐसा ही एक रिकॉर्ड बनाने का दावा हरियाणा के जगमाल पंडित ने किया है। जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे की उन्होंने आखिर ये रिकॉर्ड बना कैसे लिया।

desi ghee 3

देशी घी पीकर बनाया रिकॉर्ड

हम बात कर रहे है हरियाणा के समालखा के जगमाल पंडित की। जिन्होंने श्रीश्याम नगरी चुलकाना धाम में 46 मिनट में 3 किलो 800 ग्राम देशी घी पीकर रिकार्ड बनाने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान 300 ग्राम मावा बर्फी भी खाई। दावा किया है कि इसके साथ ही उन्होंने पूरे देश मे सबसे अधिक घी पीने का रिकार्ड बनाया लिया है।

farmer

रिकॉर्ड तोड़ने वाले को मिलेगे 51 हजार रुपये

Jagmal Pandit Record: बता दें, चुलकाना गांव के निवासी जगमाल पंडित ने समालखा के पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर व ग्रामीणों की मौजूदगी मे 3 किलो 800 ग्राम घी पिया। जिस पर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने घी पीने वाले जगमाल को 11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। इसी तरह ग्रामीण पपल छोक्कर ने भी गांव की तरफ से 11000 रुपए दिए।

desi ghee

इसके साथ ही ऐलान किया गया कि भविष्य मे कोई भी व्यक्ति पंडित जगमाल के साथ बैठकर उससे अधिक देशी घी पिएगा तो गांव की तरफ से 51हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। यदि वह शख्स देश के किसी भी हिस्से से आए तो भी उसे ईनाम मिलेगा। बता दें, जगमाल की घी पीते हुए रिकॉर्ड भी किया गया था। वहीं इस दौरान काफी बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

hariyana kisan record

बचपन से दूध-घी का शौक

जगमाल बताते हैं कि उन्हें बचपन से दूध-घी का शौक है। पिछले दिनों उन्होंने सुना था कि करनाल में एक व्यक्ति ने 3.600 किलोग्राम घी पीकर रिकॉर्ड का दावा किया है। इसके बाद उसका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जगमाल ने ठान ली। इसके बाद उन्होंने कुछ मिनट के अंतर के साथ रखा ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें, घी पीते हुए वह बीच-बीच में बर्फी खाते रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।