Hariyali Teej 2023: पति की दीर्घायु के लिए इस शुभ मुहूर्त में ही करें पूजा,तभी मिलेगा भगवान शिव का आर्शावाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Hariyali Teej 2023: पति की दीर्घायु के लिए इस शुभ मुहूर्त में ही करें पूजा,तभी मिलेगा भगवान शिव का आर्शावाद

हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार का काफी महत्व होता है. वहीं श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया

हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार का काफी महत्व होता है. वहीं श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज का व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 
Hariyali Teej 2023: 
1692252134 teej2
सावन के शुक्ल पक्ष की हरियाली तीज इस बार 19 अगस्त को मनाई जाएगी।हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रंगार करती है।तीज के दौरान महिलायें पूरे दिन व्रत रखती है, तथा इस दिन निर्जला व्रत रखती है अर्थात् पूरे दिन पानी भी नहीं पीती है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए रखा था। इसलिए जो महिला इस व्रत को करती है, उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
1692252156 teej
हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता हैं। हरियाली तीज सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। महिलाएं इस दिन का पूरे वर्ष इंतजार करती हैं। हरियाली तीज सौंदर्य और प्रेम का पर्व हैं। यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं।
1692252177 teej1
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त शुक्रवार रात 8:01 मिनट से शुरू हो रही है और 19 अगस्त शनिवार रात 10:19 मिनट पर समाप्त होगी।ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरियाली तीज की पूजा के लिए 3 शुभ मुहूर्त के योग बन रहे हैं।
इस दिन महिलाएं सुबह 07:30 मिनट से 09:08 मिनट तक पूजा कर सकती हैं।इसके बाद आप दोपहर 12:25 मिनट से शाम 05:19 मिनट कर शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकती हैं।
सुहागन स्त्रियां रखती हैं व्रत
 हरियाली तीज पर सुहागन स्त्रियां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं। इस​ दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता र्पावती और शिव जी की पूजा करती हैं।तीज व्रत कथा सुनती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।