हर हर महादेव: CM Yogi ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 100 वीं बार पहुंचे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हर हर महादेव: CM Yogi ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 100 वीं बार पहुंचे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर

एक जानकारी के अनुसार 2017 से योगी ने मुख्यमंत्री का पद पर बैठे है तब से वो 100

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपने धार्मिक काम से जाने जाते है। जब से योगी की सरकार प्रदेश में तब से राज्य ने काफी ही रिकॉर्ड हासिल किया चाहे वो राम की नगरी में दीप उत्सव की बात हो या सावन में कावरियों के ऊपर फूलों की बारिश करना। सब चीजों को त्याग कर लोगों को सेवा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया है।
हर साल लाखों-करोड़ो की तादद में लोग बाबा की नगर में दर्शन करने के लिए पहुंचते है। आप भी कई बार काशी गए होंगे, लेकिन इस मामले में उत्तर प्रदेश के योगी जी का अपना ही नाम है। आज के दिन योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। इस दर्शन के बाद उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने बाबा के दरवार में 100 वीं हाजरी पूरी की है। 
1679130034 kashi vishwanath mandir cm yogi 1625507405
दरअसल वो जब भी काशी आते है तो बाबा के दर में जरूर जाते है हाल ही में एक बार फिर वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आये थे जहां उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाया है। एक जानकारी के अनुसार 2017 से योगी ने मुख्यमंत्री का पद पर बैठे है तब से वो 100 बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए है। 
1679130042 1498bcb0f3d7adc9e5a76f5f893eed45
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने 100 वी बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूरा किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में 100 बार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाकर इतिहास रचने के अलावा 100 बार काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में शिरकत कर नया इतिहास रचा है। 
1679130080 95233278 4609 11ec 9fdf 8b2d4410eb5f 1637003662552
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू धर्म से आते है तो वो सभी भगवानों में अपनी अपूर्ण श्रद्धा रखते है। हाल ही में योगी ने ऐलान किया है इस नवरात्री सभी उत्तर प्रदेश के सभी दुर्गा मंदिरो पर दुर्गा सप्तशती पाठ और रामायण पाठ सरकारी खर्चे से होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।