दुनियाभर में Good Luck के लिए अनोखे अंदाज से मनाया जाता है नया साल-New Year's Traditions From Across The Globe
Girl in a jacket

दुनियाभर में Good Luck के लिए अनोखे अंदाज से मनाया जाता है नया साल, ट्रेडिशन जान रह जाएंगे हैरान

Happy New Year 2024

नए साल यानी 2024 की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में कई जगह लोगों ने बड़े धूम-धाम से न्यू ईयर ईव मनाई। कहीं, पार्टी की गई तो कहीं फैमिली और फ्रैंड्स के साथ लोगों ने घर पर नए साल का स्वागत किया। लेकिन आज हम आपको दुनिया के कोने में नए साल के दिन मनाये जाने वाली अजीब परंपराओं के बारे में बताने वाले है।

 

12 अंगूर खाने की परंपरा

Happy New Year 2024

स्पेन में लोग एक बार में 12 अंगूर खाकर नया साल मनाते है। मान्यता है कि इस दिन जो भी लोग एक बार में 12 अंगूर खाएंगे, उनका पूरा साल खुशियों से भरा रहेगा। स्पेन में इस परंपरा की शुरुआत 1909 से हुई थी, जिसके पीछे की वजह बताई जाती है कि, उस वक्त स्पेन में अंगूर की बड़ी फसल हुई थी। नए साल का जश्न मनाने के लिए वहां के राजा ने इस वजह से जनता के बीच भारी मात्रा में अंगूर बंटवाए थे।

बर्तनों से चमकेगा भाग्य

Happy New Year 2024

 

डेनमार्क में लोग अपने दोस्तों और पड़ोसियों के घर के बाहर प्लेट तोड़कर नए साल की शुरूआत करते हैं। मान्यता है, प्रियजन के घर के बाहर जितने टूटे बर्तन मिलेंगे, नए साल पर उनका भाग्य उतना ही अच्छा होगा।

देवी को चढ़ाते हैं फूल

Happy New Year 2024

 

ब्राजील के लोग समुद्र देवी ‘येमानजा’ को खुश करने के लिए समु्द्र में सफेद फूल उन्हें भेंट चढ़ाते हैं। वहीं कुछ लोग समुद्र में अपना परफ्यूम, ज्वेलरी, कंघी और लिपस्टिक भी फेंकते हैं। लोगों का मानना है कि देवी ‘येमानजा’ खुश होकर उनकी मोकामनाएं पूरी करती हैं।

गोल आकार के सामान

Happy New Year 2024

फिलीपींस में सर्कल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि, यहां लोग गुड लक के लिए सिक्के और पोल्का डॉट वाली ड्रेस पहनते हैं। इसके अलावा यहां गोल आकार की चीजें, जैसे फल और सब्जियां खाने की भी परंपरा है।

ट्रैवल करने का मौका

Happy New Year 2024

कोलंबिया में भी नया साल बड़े अनोखे तरीके से मनाया जाता है। क्योंकि नए साल पर यहां लोग खाली सूटकेस लेकर घूमते हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से नए साल पर अधिक से अधिक ट्रैवल करने को मिलेगा।

अंडरवियर लाएगा भाग्य

Happy New Year 2024

साउथ अमेरिका में लोग रंग-बिरंगे अंडरवियर पहनकर नया साल मनाते हैं। लोगों का मानना है, रेड अंडरवियर से उन्हें नया हमसफर मिलेगा और सफेद अंडरिवयर पहनने से जीवन में शांति आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।