नागिन डांस के बाद इंटरनेट पर गुटखा डांस ने मचाई धूम, वायरल वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नागिन डांस के बाद इंटरनेट पर गुटखा डांस ने मचाई धूम, वायरल वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

एक लड़के ने बड़े ही शानदार तरीके से अपने हाथ की हथेली पर रखकर गुटखा बनाया। फिर उसने

शादियों का सीजन चल रहा है और आए दिन इंटरनेट पर शादियों के मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। शादियों में डीजे ना हो तो लोगों को मजा ही नहीं आता है। शादियों में डीजे पर नागिन डांस तो पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बटोर रहा है। मगर अब नागिन डांस के बाद नया डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखो पर यकीन नहीं हो रहा है।
1685256374 qd
सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब डांस ने लोगों का दिमाग घुमा दिया है। नागिन डांस तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन इस बार इंटरनेट पर गुटखा डांस देखने को मिल रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में एक लड़का गुटखा खाते हुए मजेदार डांस करता दिख रहा है। इसी वजह से लोगों ने इसे गुटखा डांस का नाम दे दिया है। ये वायरल वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक स्टेज के ऊपर और नीचे झूमकर डांस कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़का कैमरे के आगे कुछ करता हुआ नजर आता है। ध्यान से देखने पर पता चला कि ये लड़का गुटखा बना रहा है। इस लड़के ने बड़े ही तरीके से हाथ की हथेली पर रखते हुए गुटखा बनाया। इसके बाद उसने इसे मुंह में रखा और जाकर सबके बीच डांस करने लगा।
1685256442 screenshot 6
1685256448 screenshot 5
1685256452 screenshot 4
1685256457 screenshot 3
1685256461 screenshot 2
1685256467 screenshot 1
दिलचस्प बात ये है कि गुटखा मुंह में दबाते ही लड़का जल्दी से लोगों के बीच जा पहुंचता है और उनके साथ डांस करने लगता है। वो ऐसे फनी स्टेप करता है जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है जो एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा में आ गया है और लोग इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।