बाथरूम से आधी रात को आ रही थी अजीब सी आवाजें, देखा तो उड़ गयी नींद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाथरूम से आधी रात को आ रही थी अजीब सी आवाजें, देखा तो उड़ गयी नींद

हाल ही में गुजरात के वडोदरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकार

हाल ही में गुजरात के वडोदरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकार शायद आपके भी चेहरे के रंग उड़ जाएंगे। जी हां दरअसल यहां महेंद्र पढिय़ार मंगलवार यानी कल अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच उनके घर के बाथरूम से आधी रात को अजीबो-गरीब आवाजें आने लगी। पहले तो महेंद्र की नींद खुली तो उन्होंने इन आवाजों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब बाद में आवाज जोर-जोर से आने लगी तब वह उठकर बाथरूम की ओर गए। इसके बाद जो उन्होंने बाथरूम के अंदर जो देखा उसने उनकी नींद उड़ा डाली। 
1573038850 images (26)
उन्हें लगा अंदर बिल्ली घुस आई 

महेंद्र को एक फेर को तो लगा जैसे उनक बाथरूम में बिल्ली घुस आई हो,मगर जब वह बाथरूम में गए वहां पर उन्होंने देखा तो उन्हें वहां एक लंबा-चौड़ा मगरमच्छ उनकी तरफ मुंह खोलकर बैठा हुआ था। यह नाजरा देख वह काफी ज्यादा दंग रह गए। 
1573039161 screenshot 2
इसके बाद महेंद्र ने बिना समय बर्बाद किए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट को फोन मिलाया जिसके बाद आधी रात यानी 2:45 बजे रेस्टक्यू टीम वहां पर पहुंची और उसके बाद बड़ी कोशिशें करने के करीब 1 घंटे बाद बाथरूम में बैठे हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया। 
1573038806 croc
यह मगरमच्छ करीब साढ़े चार फुट लंबा था। रेस्क्यू टीम के एक सदस्य ने कहा वहां काफी ज्यादा अंधेरा था। इस वजह से मगरमच्छ को बचाना और पकडऩा बहुत मुश्किल था। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट के अरविंद पवार ने बताया कि मगरमच्छ विश्वामित्री नदी के पास से घर में घुस गया था। 
शहर के इन इलाकों में मगरमच्छों के घुसने की घटनांए आम बात है,क्योंकि ये नदी कई मगरमच्छों का घर है। बता दें कि अगस्त महीने में हुई ताबड़तोड़ बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। पानी से भरी सड़कों पर कई सारे मगरमच्छ सड़को पर दिख चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।