डोली और कार को छोड़ जेसीबी पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा​​, नजारा देख सड़क पर ही खड़े हो गए लोग

जेसीबी के अगले हिस्से में बैठकर दूल्हा-दुल्हन पूरे शहर में घूमे. इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया

इंडिया में जेसीबी  का कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। अब तो शादियों में भी लोग जेसीबी का इस्तेमाल करने लगे। भले ही ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लग रही है लेकिन ये सच है। इंटरनेट पर शादियों के कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं। हालांकि इस बार जो वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हा अपनी दुल्हन को जेसीबी में बैठाकर अपने घर ले जाता दिख रहा है।
आमतौर पर शादियों में घोड़ा, बग्घी या गाड़ी से लोग आते हैं, लेकिन इस शादी में दूल्हा जेसीबी से आकर दुल्हन को ले जाता है। जिस जेसीबी से दूल्हा आया था उसे बकायदा फूलों से सजाया गया था। दुल्हा और दुल्हन की इस अतरंगी गाड़ी को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है और इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
1687073647 procession in jcb 1686710520
ये वायरल वीडियो झारखंड की राजधानी रांची का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे शादी के समय दूल्हे की गाड़ी को फूलों से सजाया जाता है बिल्कुस वैसे ही इस जेसीबी को भी सजाया गया था।  जेसीबी के अगले हिस्से में बैठकर दुल्हा-दुल्हन पूरे शहर में घूमे। इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन के साथ एक शख्स और इस जेसीबी के अगले हिस्से पर बैठे हुए दिखाई दे रहा हैं।

वहीं दुल्हा और दुल्हन को सजे-धजे जेसीबी में बैठे देख रास्ते से गुजरने वाले लोग भी रुक-रुक कर इस नजारे को देख रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हीं में से किसी ने उस वीडियो को इंटरनेट पर शेयर किया है। दुल्हा और दुल्हन ने इस जेसीबी से करीब 10 किलोमीटर का सफर तय किया।
1687073660 mcms
रांची की ये जेसीबी वाली विदाई इस समय चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि वैसे ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले ऐसा ही एक वीडियो गुजरात से सामने आया था। गुजरात में हुई एक शादी के दौरान भी जेसीबी का यूज किया गया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।