इन 3 राशियों पर बरसने वाली है महालक्ष्मी की कृपा, घर में आएंगी ढ़ेरों खुशियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन 3 राशियों पर बरसने वाली है महालक्ष्मी की कृपा, घर में आएंगी ढ़ेरों खुशियां

ग्रहों की बदलती चाल और कुंडली में होने वाला हेर-फेर से सभी राशियों का जीवन पर प्रभाव पड़ता

ग्रहों की बदलती चाल और कुंडली में होने वाला हेर-फेर से सभी राशियों का जीवन पर प्रभाव पड़ता है। किसी के जीवन में खुशियां आती है तो किसी को अपने जीवन में कई सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आज यानि शुक्रवार के दिन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी ने अपने असीम कृपा बरसाई है। तो आइए एक बार जान लेते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
1.मेष राशि
मेष राशि वालें जातकों के धन आने के रास्ते खुलेंगे। पराक्रम में वृद्घि होगी। यही नहीं इस राशि वाले लोगों के क्रोध में भी वृद्घि हो सकती है। इसीलिए इस राशि के लोग अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इन लोगों को अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के लोगों को अपने जीवन में सफलता भी मिलेगी। मेष राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही धन की बरसात होगी। खुशियों की बहार आएगी आपके जीवन में साथ ही इन राशि के लोगों के जीवन से सभी कष्ट दूर होंगे। 
1568959580 427909 rashifhal aries 01
2.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। शिक्षा संबंधी शुभ समाचार भी मिल सकते हैं। इस राशि के स्वामी सूर्य होने की वजह से यह आपको धनवान बना सकता है। सिंह राशि के लोगों को अधिक धन लाभ होने वाला है। इनकी पैसों से जुड़ी परेशानी जल्द ही खत्म होगी। आने वाला समय इस राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। 
1568959602 427913 rashifhal leo 05
3.धनु राशि
इस राशि के जातकों पर फिलहाल मां लक्ष्मी मेहरबान है। छात्रों के लिए विद्या में वृद्घि होगी। मां लक्ष्मी की कृपा से इस राशि वाले लोगों की किस्मत चमकने वाली है। प्रॉपर्टी के काम में आपको मुनाफा होगा। शेयर मार्किट में निवेश कर रहे हैं तो यह भी आपके लिए अच्छा होगा। आपका कहीं पर अटका हुआ पैसा जल्द ही वापस मिलेगा। आपको जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं किसी से दोस्त से आपकी मुलाकात होगी।  
1568959614 427917 rashifhal sagittarius 09

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।