Girl Performing Stunt On Train: पापा की परी पर फेमस होने का चढ़ा खुमार, चलती ट्रेन में ही करने लगी स्टंट
Girl in a jacket

पापा की परी पर फेमस होने का चढ़ा खुमार, चलती ट्रेन में ही करने लगी स्टंट

Girl Performing Stunt On train

Girl Performing Stunt On train: सोशल मीडिया पर फेमस होकर लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं। इसी को देखते हुए कई लोग अपनी किस्मत इंटरनेट पर आजमाने की कोशिश करते हैं। लेकिन किसी की किस्मत बहुत जल्द चमक जाती है तो किसी की बहुत समय लेकर। लेकिन यहां कोई एक बार फेमस हो गया तो मानो उसकी लाइफ (Girl Performing Stunt On train) बदल जाती है। लेकिन मायाजाल की दुनिया में पॉपुलर होने के कारण कई लोग अभी तक अपनी जान भी गंवा चुके हैं। क्योंकि लोग खतरनाक स्टंट करते हैं, जिससे उनकी जान भी चली जाती है।

Girl Performing Stunt On train
Source-Pexels

ट्रेन पर लड़की ने किया स्टंट

ऐसी कई खबरों को आपने पढ़ा होगा, जहां कोई व्यक्ति स्टंट (Girl Performing Stunt On train) करने के कारण या फिर वीडियो बनाने के कारण उसकी जान चली गई। कई लोग तो इतने महान है कि वह सड़क के बीच में ही वीडियो बनाना शुरु कर देते हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़की ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर वीडियो बनावा रही है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर @ChapraZila नामक अकाउंट ने शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के दरवाने पर खड़ी है और वहां लटककर स्टंट करने की कोशिश कर रही है। वो हैंडल को पकड़कर पीछे की तरह लटकी नजर आती है।इस दौरान ट्रेन भी अच्छी स्पीड में चल रही होती है।

ये वीडियो एक्स पर @ChapraZila पर शेयर किया गया है।

Girl Performing Stunt On train: लड़की को देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानों उसे इस बात का कोई फर्क ही नहीं है कि अगर गलती से उसका हाथ फिसल जाता है या फिर वो किसी से टकरा (Girl Performing Stunt On train) सकती है, जिससे उसकी जान भी जा सकती है। लेकिन वीडियो के आखिर तक लड़की फिर से ट्रेन के अंदर आती हुए नजर आती है।

यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं

15 सेकंड की वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जिसपर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यातायात (Girl Performing Stunt On train) साधनों में इस प्रकार से वीडियो बनाने और बनवाने वालों पर भी करवाई की जानी चाहिए’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘इन लोगों को काउंसलिंग की जरूरत हैं।’ जबकि कई लोगों ने इसपर चिंता जताई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।