दुनिया बेशक काफी आगे निकल चुकी है लेकिन आज भी कई ऐसे जगहें है। जहां पर महिलाओं को पुरुषों से कम समझा जाता हैं। आए दिन कोई न कोई महिला उत्पीड़न का नया मामला सामने आता हैं। ऐसी ही एक घटना फ्रांस से सामने आई है जहां पुलिस ने एक महिला को 12 साल की कैद के बाद आज़ाद कराया हैं। महिला एक अपार्टमेंट के कमरे में कैद मिली हैं और उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही हैं।
इस हालात में मिली महिला
जानकारी के मुताबिक, जिस महिला को पुलिस ने आजाद कराया है, उसे खुद उसके ही पति ने करीब 12 साल से कैद कर रखा था। हालांकि अब वो आजाद है और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे और हड्डियाँ भी टूटी हुई थी। इतना ही उसके सिर पर बाल भी नहीं थे क्योंकि उसके पति ने उसे गंजा करवा दिया था।
फ्रांस में पति बना राक्षस
ये मामला फ्रांस का बताया जा रहा है जहां एक पति ने अपनी ही पत्नि को सालों से घर में कैद कर रखा था। पुलिस ने ना सिर्फ जर्मनी के करीब फ़ोरबैक में रहने वाली महिला को उस नर्क से मुक्ति दिलाई बल्कि उन्होंने आरोपी पति को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति जानबूझकर अपनी पत्नी को चोट पहुंचाता था। उसने जिस कमरे में पत्नी को रखा गया था, उसे मजबूत तारों से बंद कर दिया था।
पुलिस को मिली जानकारी
खबर के मुताबिक, 12 सालों से कैद में रह रही महिला के हाथों एक दिन फ़ोन लग गया था जिसके बाद उसने पश्चिमी जर्मनी के विस्बाडेन की पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें अपार्टमेंट के बेडरूम से 53 साल की महिला बुरी हालात में मिली। उसकी दोनों उँगलियों और टांगो में फ्रैक्चर था जिसके चलते पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पति के पास से मिली एक डायरी
जानकारी के मुताबिक, 55 साल के आरोपी पति पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उस पर अपहरण, बलात्कार, यातना और बर्बरता जैसे मुख्य आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को फ्लैट से आरोपी पति की एक डायरी भी मिली हैं। जिसमें वो अपने किये हुए सभी दुष्कर्मों का रिकॉर्ड रखा करता था। उसने अपनी पत्नी को कब खाना दिया हैं और कब नहीं। ये सारी बातें भी इस डायरी में लिखी है।