गर्दा उड़ा दिया: Pasoori का भोजपुरी वर्जन सुन खुश हुए लोग, Amarjeet Jaikar की आवाज का फिर छाया जादू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गर्दा उड़ा दिया: Pasoori का भोजपुरी वर्जन सुन खुश हुए लोग, Amarjeet Jaikar की आवाज का फिर छाया जादू

अब अमरजीत ने हाल ही में लोकप्रिय गाना ‘पसूरी’ का भोजपुरी संस्करण गाते हुए अपना एक वीडियो अपलोड

आज की दुनिया में, सोशल मीडिया एक जादू की छड़ी की तरह काम करता है। खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास कुछ टैलंट हैं। ज्यादातर देखा गया है लोग किसी ना किसी अभाव से अपने टैलंट को किसी बड़े स्तर पर नहीं पहुंचा पाते है। आज सोशल मीडिया ने उन सभी को एक नया नाम और काम दोनों दिया है। बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला अमरजीत जयकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रातों-रात स्टार बन गए है। 
अब अमरजीत ने हाल ही में लोकप्रिय गाना ‘पसूरी’ का भोजपुरी संस्करण गाते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया हैं। अपलोड होने के बाद से इस वीडियो ने सभी का दिल खूब लुटा है। वीडियो एक स्टूडियो का है, जहां जयकर अपना वीडियो और गाने को रिकॉर्ड करता है। वह उसी लय और तरीके से भोजपुरी में गाने को गाता है जिस लय से रियल पसूरी गाने को गाया है। गाना गाते हुए उन्हें हाथों से इशारे करते हुए भी देखा गया। 
जयकर ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, ‘पसूरी भोजपुरी वर्जन शायद अच्छा लगेगा कुछ अलग सा लिखा हूं और गया हूं’। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पारा खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई ये सोच रहा है कि ये गजब का टैलंट है भाई। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स कमेंट करते है। एक लिखता है “भाई जबरदस्त गाये हो, भोजपुरी की शान बढ़ाने वाली आवाज़ है।। बस कभी फूहड़ गण मत गाना।। और शायद आपकी ये गाना सुनकर भोजपुरी गायको को कुछ शर्म आये”। 
1682676849 ygyucgh
आपको बता दे कि हाल ही में जयकर की एक गाना गाते हुए वीडियो सोशल मेड़िया पर खूब वायरल हुआ था। अपने ट्विटर बायो में, बिहार के अमरजीत जयकर ने खुद को एक गायक और कलाकार के रूप में बताया है। अमरजीत अक्सर बॉलीवुड के विभिन्न गाने गाते हुए खुद के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।