जानिए गणपति विसर्जन कब साथ ही शुभ मुहूर्त, विधि और मूर्ति विसर्जित करने के नियम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिए गणपति विसर्जन कब साथ ही शुभ मुहूर्त, विधि और मूर्ति विसर्जित करने के नियम

2 सितंबर से गणेशोत्सव का प्रारंभ हो गया है। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का आगमन किया

2 सितंबर से गणेशोत्सव का प्रारंभ हो गया है। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का आगमन किया जाता है तो वहीं अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की घर लाई गई मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। ये गणेशोत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। 12 सितंबर को गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ यह पर्व सम्पन्न होगा। 
1567579392 ganeshji photo
अनंत चतुर्दशी 12 सितंबर के दिन होगी। इस दिन बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है और उनसे अगले साल फिर से आने की कामना की जाती है।  जो लोग पूरे 10 दिनों तक बप्पा की विधि पूर्वक पूजा करने में असमर्थ होते हैं वो जल्दी ही गणपति बप्पा का विसर्जन कर लेते हैं। 
1567419097 ganesh
गणपति विसर्जन तारीख और शुभ मुहूर्त…
तारीख-12 सितंबर, अनंत चतुर्दशी
तिथि-चतुर्दशी की तिथि 12 सितंबर सुबह 5:06 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:35 तक है।
शुभ मुहूर्त-वैसे तो अनंत चतुर्दशी का पूरा दिन शुभ माना जाता है और आप किसी भी वक्त विसर्जन कर सकते हैं। लेकिन इस दिन सबसे शुभ मुहूर्त हैं सुबह 6:01 से 07:32 तक, सुबह 10:34 से 3:07 तक, शाम 4:38 से 9:07 बजे तक, फिर रात 12:05 से 1:34 तक। 
1567234901 ganesh ji
विसर्जन की विधि…
गणपति विसर्जन के दिन पूरा परिवार एक साथ पूजा करता है। बप्पा की विदाई से पहले उनकी आरती की जाती है साथ ही उनके जयकारे भी लगाएं जाते हैं। गणेशजी को मोदक,मिठाई का भोग लगाया जाता है उनकी विदाई के लिए उन्हें वस्त्र पहनाएं जाते हैं। बप्पा को विदा करते वक्त क्षमा प्रार्थना करके भूल-चूक के लिए आप क्षमा जरूर मांगे। 
एक कपड़े में सुपारी,दूर्वा,मिठाई और कुछ पैसे रखकर उसे गणपति के साथ बांध दें। पूजा वाली सारी सामग्री को गणेशजी के साथ जल में ही विसर्जित कर दें। 
1556103111 ganesh chaturthi
गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए पानी में देवी-देवताओं की प्रतिमा को डुबोया जाता है। नदी,तालाब या किसी कुंड साग में आप गणपति की मूर्ति को विसर्जित कर सकते हैं।
1567669827 screenshot 3
बड़े शहरों में तालाब तक पहुंचा थोड़ा मुश्किल होता है जिस वजह से वहां के लोग जमीन में गड्ढा करके मूर्ति को विसर्जित करते हैं। 
1567669778 ganesh immersion
आप भी चाहें तो  छोटी मूर्ति को बड़े बर्तन में जल लेकर विसर्जित कर सकते हैं। लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि जल में पैर बिल्कुल ना लगे। उसके बाद उस जल को किसी पौधे में डाल दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।