Ganesh Chaturthi 2023: बप्पा पर दिखा कांतारा फिल्म का खुमार, पंजुर्ली देव और बप्पा साथ आए नजर, देखें वायरल वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ganesh Chaturthi 2023: बप्पा पर दिखा कांतारा फिल्म का खुमार, पंजुर्ली देव और बप्पा साथ आए नजर, देखें वायरल वीडियो

फिल्म इंडस्ट्री पर पिछले लंबे समय से साउथ का दबदबा रहा है। हिंदी फिल्मों की तुलना में दक्षिण भारतीय फिल्मों को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है। इस लिस्ट में कन्नड़ फिल्म कांतारा भी शामिल है। फैंस के दिलों में अब भी इस फिल्म के क्रेज को देखने की एक झलक गणेश चतुर्थी के त्योहार में दिखाई पड़ती हैं।

क्या है इस ख़ास मूर्ति की कहानी?

1695109646 untitled project 2023 09 19t123609.515
कांतारा की दिलचस्प कहानी ने दुनिया भर के दर्शकों को अपनी और आकर्षित कर लिया है। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी बेहद गजब है। कंतारा में ऋषभ शेट्टी ने भी मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहना मिली।

बप्पा के साथ स्थापित हुए पंजुर्ली देव

1695109657 untitled project 2023 09 19t123830.026
कंतारा की जबरदस्त लोकप्रियता के और भी सबूत हैं। गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान, गणपति बप्पा भी कांतारा के रंग में रंगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर पंजुर्ली देव और बप्पा की एक-दूसरे के बगल में स्थापित एक फोटो बहुत तेजी से वायरल होती नज़र आई है। फिल्म और गणपति बप्पा को एक साथ देखना लोगों को बहुत शानदार लग रहा है।

100 दिनों तक सिनेमाघरों में रही फिल्म

30 सितंबर, 2022 को कांतारा को जनता के बीच लाया गया था। फिल्म की सफलता को नजर मरीन रखते हुए बाद में इसे हिंदी डबिंग में लाया गया। उसके बाद कांतारा को पूरे देश से भरपूर प्यार मिला। अपने शानदार सफर में यह फिल्म 100 दिनों तक सिनेमाघरों में रही।

बप्पा पर चढ़ा कांतारा का रंग 

1695109773 untitled project 2023 09 19t131955.361
बप्पा के उत्सव में अब कांतारा ने भी अपना रंग जमा दिया है। बहुत सी जगहों पर कांतारा की थीम में बप्पा की मूर्तियों को डिज़ाइन करके तैयार किया गया हैं।  गणेश प्रतिमा के अलावा पंजुर्ली देव की प्रतिमा भी स्थापित की गई।

फिल्म के अगले पार्ट पर हो रहा है काम 

1695109836 untitled project 2023 09 19t132051.157
अपनी वैश्विक हिट कंतारा पर वर्तमान में ऋषभ अगले पार्ट के लिए काम कर रहे हैं जो कि इसका प्रीक्वल होगा। हम शायद ही यह देखने के लिए इंतजार कर सकते हैं कि वह एक और अमेजिंग और दिलचस्प कहानी के साथ हमें कैसे रोमांचित करेंगे क्योंकि वह अभी फिल्म पर काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।