गणेश चतुर्थी 2022 :जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि,सही तरीके से लाए बप्पा को घर तभी मिलेगा फल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गणेश चतुर्थी 2022 :जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि,सही तरीके से लाए बप्पा को घर तभी मिलेगा फल

हिंदू धर्म में हर माह का विशेष महत्व है। हर माह किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है।

हिंदू धर्म में हर माह का विशेष महत्व है। हर माह किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। उस महीने में उन देवता की पूजा की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त, बुधवार के दिन है। बुधवार के दिन होने के कारण गणेश चतुर्थी का महत्व बढ़ जाता है।
यह दिन गणपति को समर्पित है। इस दिन चतुर्थी होने से व्रत का खास महत्व है। गणेश चतुर्थी के दिन घरों में लंबोदर की स्थापना की जाती है। उन्हें 10 दिन तक विराजमान किया जाता है। इसी दिन से दस दिवसीय गणेश उत्सव की भी शुरुआत होगी।
1661146836 untitled 13 copy
शुभ मुहूर्त
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 अगस्त को 3.33 AM से शुरू होकर 31 अगस्त 3.22 AM पर खत्म होगी। इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त 11:05 AM से शुरू होकर 01:38 PM तक रहेगा।पूजा का कुल समय 2 घंटे 33 मिनट का होगा।इस दौरान आपको बप्पा की स्थापना पूजा कर लेनी है।
ऐसे करें गणेश स्थापना
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है। बड़े धूमधाम से घर में भगवान गणेश को विराजित किया जाता है। उन्हें 10 दिनों तक घर में रखा जाता है। उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है।
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। भगवान का साफ जल से अभिषेक करें। फिर उन्हें अक्षत, दुर्वा, फूल, फल आदि अर्पित करना चाहिए। मोदक का भोग लगाएं और आरती करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।