सबसे बड़ी नटराज की मूर्ति, तिरंगे के रंग में रंगी इमारत और Chandrayaan-3 के नजारों को देख भारत में ही दिल छोड़ देंगे विदेशी मेहमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सबसे बड़ी नटराज की मूर्ति, तिरंगे के रंग में रंगी इमारत और Chandrayaan-3 के नजारों को देख भारत में ही दिल छोड़ देंगे विदेशी मेहमान

जी20 शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में होगा जो प्रगति मैदान आईटीपीओ कन्वेंशन सेंटर में है। आईटीपीओ कन्वेंशन सेंटर

जी-20 के मेहमानों के लिए पूरी दिल्ली दुल्हन की तरह सज के तैयार है आज दुनिया के सबसे तागतवर देश के राष्ट्रपति दिल्ली में आ जाएंगे। इस समय  पूरी दिल्ली रंग-बिरंगी रोशनी और फूलो से सजी है। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट को भी जी-20 लोगो और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इसके साथ ही शहर की सड़कों और इमारतो को खूबसूरती से सजाया गया है। सड़कों और इमारतों दोनों पर भारतीय तिरंगे से सजाया गया हैं। 
1694167581 pti09 06 2023 000091b 0 1694001192224 1694001214199
राष्ट्रीय झंडों के साथ की गई रोशनी
नई दिल्ली का हवाई अड्डा विदेशी पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। एयरपोर्ट के झरने पर तिरंगे रंग की रोशनी लगाई गई है ताकि रात में यह तिरंगे के जैसे रोशनी फैलाए। 
1694167994 g20
इसके अलावा पूरी दिल्ली में कई स्थानों पर भारतीय झंडे लगाए गए हैं। साथ ही जी 20 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले झड़े भी लगाएं गये हैं। सभी देश  के राष्ट्रीय झंडों के बीच रोशनी इस तरह से की गई है कि यह बेहद खास लग रहा है।
1694167515 untitled project 2023 09 08t152329.491
नटराज की मूर्ति ने बढ़ाई शोभा
आपको बता दें कि जी-20 सम्मेलन स्थल को कई रंगों से रोशन किया गया है।  इसके अलावा, विभिन्न रंगों वाला एक लाइट शो भी मौजूद है। दिल्ली में सड़कों से लेकर इमारतों तक सब कुछ सजा दिया गया है।  जी20 शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में होगा जो प्रगति मैदान आईटीपीओ कन्वेंशन सेंटर में है। आईटीपीओ कन्वेंशन सेंटर को विशेष रूप से सजाया गया है। भरत मंडपम में नटराज की मूर्ति लगाई गई है जिस पर चमकती रोशनी इसकी सुंदरता को बढ़ा रही है।
1694167647 untitled project 2023 09 08t153719.234
चंद्रयान-3 की थीम पर सजावट 
चंद्रयान-3 की सफलता से भारत ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चंद्रयान-3 को विदेशी पर्यटकों के सामने प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली की दीवारों को रंगा गया है। इसके अलावा सड़क किनारे के सभी पार्कों को सजाया गया है।
1694167925 untitled 1 copy
पार्कों में भारत की पहचान बताने वाली मूर्तियां भी लगाई गई हैं। इसके अलावा कूड़ेदानों को एक अलग रंग से रंगा गया है। आईटीओ में एक इमारत को सजाने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया गया, जो देखने में काफी ही दिलचस्प हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।