शुक्रवार का दिन होता है माँ लक्ष्मी का दिन,बस एक ही काम करने से धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शुक्रवार का दिन होता है माँ लक्ष्मी का दिन,बस एक ही काम करने से धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

शुक्रवार के दिन पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ उपाय करने से जीवन में हमेशा बरकत रहती है।

,मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और जिन पर भी इनकी कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है। शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है।लक्ष्मी मां की कृपा से ही व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है।ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर व्यक्ति धन प्राप्ति के उपाय   कर सकता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. शुक्रवार के दिन विशेष उपाय  कर व्यक्ति सुख-समृद्धि पा सकता है।
1688014677 friday1
माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं।इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ गाय की पूजा भी करनी चाहिए। सुख-समृद्धि के लिए व्यक्ति को पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए।
1688014702 friday2
शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री का दान करें।
हर शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। और धन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है। 
1688014714 friday3
शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 
हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी जी का जाप करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन की प्राप्ति होगी।
1688014725 friday4
अगर आपको आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है तो 12 कौड़ी जलाकर उसकी राख बना लें और उस राख को हरे कपड़े में बांधकर जल प्रवाह करें।
लोगों को अक्सर रुपए पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आपको शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।