खुद को आग लगाकर शख्स ने लगाई ऐसी दौड़ा, गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खुद को आग लगाकर शख्स ने लगाई ऐसी दौड़ा, गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम, वीडियो देख कांप जाएंगी रूह

इस शख्स ने बिना ऑक्सीजन के आग की लपटों को लेकर 272.25 मीटर की दौड़ लगाई। गिनीज वर्ल्ड

कुछ हासिल करने के लिए लोग किसी भी हद से गुजर जाते हैं। दुनिया हमेशा उन्हें ही याद रखती है, जो लीक से हटकर कुछ करते हैं। फ्रांस में एक शख्स ने ऐसा ही एक नया रिकॉर्ड बनाया है जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठेगी। इस शख्स का नाम जोनाथन वेरो है। इस शख्स का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद के शरीर में आग लगाकर दौड़ता दिखाई दे रहा है।
1688198058 357207130 650152023656452 8441665304275440533 n
दरअसल, 39 वर्षीय इस फांसीसी फायरफाइटर ने बिना ऑक्सीजन के शरीर में आग लगाकर सबसे तेज 100 मीटर की दौड़ पूरी की। सोशल मीडिया पर अब उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार के लिए आपकी भी सांसे अटक जाएगी। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
1688198070 5e33068eab49fd04f9625d53
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस शख्स का वीडियो शेयर किया है। उनके मुताबिक जोनाथन वेरो ने बिना ऑक्सीजन के और प्रोटेक्टिव सूट पहनकर आग की लपटों को लेकर 272.25 मीटर की दौड़ लगाई। इसी के साथ उन्होंने पुराना 204.23 मीटर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसके साथ ही जोनाथन ने सबसे तेज फुल बॉडी बर्न 100 मीटर स्प्रिंट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

बता दें कि जोनाथन वेरो ने ऐसा मात्र 17 सेकंड में करके पिछले रिकॉर्ड जो  7.58 सेकंड में पूरा किया था उसे पीछे छोड़ दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जोनाथन के शरीर पर आग लगाई जाती है और जैसे ही वे दौड़ना शुरू करते हैं आग की लपटें उनके पूरे शरीर पर फैल जाती है। रिकॉर्ड तोड़ने के बाद जोनाथन हाथ लहराकर खुशी जाहिर करते हैं, जिसके बाद सुरक्षा से जुड़े लोग आकर आग की लपटों को बुझाते हैं।
1688198211 screenshot 5
1688198219 screenshot 1
1688198224 screenshot 2
1688198230 screenshot 4
1688198240 screenshot 3
जोनाथन वेरो से पहले इंग्लैंड के कीथ मैल्कम 14 साल पहले ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जोनाथन उनकी तुलना में तीन गुना तेज दौड़े हैं। जोनाथन सिर्फ फायरफाइटर ही नहीं, बल्कि एक पेशेवर स्टंटमैन भी हैं। इसके अलावा जोनाथन अपना समय आग बुझाने और फायर शो करने में बिताते हैं, जिसमें वे आग से करतब दिखाना, अपने पूरे शरीर को आग लगाना जैसे काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।