चौथा नवरात्रा: मां कुष्‍मांडा की पूजा में शामिल करें एक चीज,और बोले अपनी मन की इच्छा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चौथा नवरात्रा: मां कुष्‍मांडा की पूजा में शामिल करें एक चीज,और बोले अपनी मन की इच्छा

मां कुष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है और संस्कृत में कुम्हड़े को कूष्मांडा कहते हैं। इसीलिए

नवरात्रि हिंदुओं का एक खास त्योहार है। देवी शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है।मां कुष्‍मांडा की उपासना से भक्तों को सभी सिद्धियां मिलती हैं।मां कुष्‍मांडा की कृपा से लोग नीरोग होते हैं और आयु व यश में बढ़ोतरी होती है।
1679632417 4fa
वी दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेजस्वी है। मां कूष्मांडा सूर्य के समान तेज वाली हैं। जगत जननी मां जगदंबे के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। अपनी मंद हंसी द्वारा संपूर्ण कूष्मांडा को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के नाम से अभिहित किया गया है। मां कूष्मांडा की पूजा से बुद्धि का विकास होता है और जीवन में निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है।
मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहा जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। वहीं आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। मां कुष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है और संस्कृत में कुम्हड़े को कूष्मांडा कहते हैं। इसीलिए मां दुर्गा के इस रूप को कूष्मांडा कहा जाता है।
मां कूष्मांडा की पूजा विधि 
नवरात्रि के चौथे दिन प्रातः स्नान आदि के बाद माता कूष्मांडा को नमन करें। मां कूष्मांडा को इस निवेदन के साथ जल पुष्प अर्पित कर मां का ध्यान करें। कहा जाता है कि यदि कोई लंबे समय से बीमार है, तो मां कूष्मांडा की विधि-विधान से की गई पूजा उस व्यक्ति को अच्छी सेहत प्रदान करती है। 
पूजा के दौरान देवी को पूरे मन से फूल, धूप, गंध, भोग चढ़ाएं। चाैथे नवरात्रि में देवी मां को मालपुए का भोग लगाना चाहिए। पूजा के बाद मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को किसी ब्राह्मण को दान करें। आखिर में अपने से बड़ों को प्रणाम कर प्रसाद वितरित करें और खुद भी प्रसाद ग्रहण करें।
1679632497 no fast2
मन की इच्छा पूरी करने के लिए मां कुष्मांडा की पूजा में हरी इलायची जरुर शामिल 
मां को हरी इलाइची बहुत पंसद है। एक लाल कपड़े में छोटी दो हरी इलायची रखें। और अपनी मन की इच्छा बोले। एक रुपये का सिक्खा रखें और रुमाल को बांध कर तिजोरी में रख दें। इस उपाय से घर में बरकत भी होगी और मन की इच्छा भी पुरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।