शुक्रवार का ये चमत्कारी उपाय वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के साथ बना देता हैं मालामाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शुक्रवार का ये चमत्कारी उपाय वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के साथ बना देता हैं मालामाल

शादी होने के बाद हर कोई इंसान अपने सुखी और वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्घि के लिए सपने देखता

शादी होने के बाद हर कोई इंसान अपने सुखी और वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्घि के लिए सपने देखता है और उसे पूरा करने की वह हर संभव प्रयास भी करता है। लेकिन अगर आप शादी के बाद अपनी सारी इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर एक बार कर लें। आपकी सारी मुरादें जल्दी ही पूरी हो जाएंगी।
1559893076 this pin was discovered by manish chevli discover and cdc0fb23bd307ffc683f192aca8006fe5
ज्योतिष के मुताबिक शुक्र ग्रह को पैसा,सुख और प्रसिद्घि देने वाला माना गया है। लेकिन अगर इस बीच शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो इंसान को सुख-सुविधाएं नहीं मिल पाती है। इसके लिए उन्हें अपने शादी शुदा जीवन में भी काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का विशेष दिन माना जाता है। इस दौरान शुक्रवार के दिन बताए गए कुछ यह खास उपाय कर लिए जाएं तो वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी दोनों को ही सुख-समृद्घि से भरा हुआ जीवन प्राप्त हो जाता है। 
1559893091 find things diwali blessings maa lakshmi 1

शुक्रवार के दिन पति-पत्नी दोनों ही करें ये उपाय…

1.इस दिन मंदिर में थोड़े से गाय के घी का दान अवश्य करें।
2.किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रूई का दान करें। 
1559892697 ghee
3.देवी मां के मंदिर में इत्र का दान करें। 
4.शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी को खीर का भोग जरूर लगाएं।
5.हर शुक्रवार के दिन गाय को हरी घास जरूर खिलाएं। ऐसे करने से देवी लक्ष्मी मां की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। 
6.किसी भी गरीब व्यक्ति या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजों का दान करें। जैसे दूध,खीर,मिठाई का आप दान कर सकते हैं।
7.शुक्रवार के दिन नहाते समय पानी में सफेद फूल डालकर नहाने से भी शुक्र ग्रह के दोष खत्म होने लग जाते हैं।
8.इस दिन आप किसी शादीशुदा स्त्री को सुहाग का सामान जैसे चूडियां,कुमकुम,लाल साड़ी दान करें। इस उपाय के करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
1559892934 harsingar 2 poem ma jivan shaifaly
9.अच्छा फल हासिल करने के लिए शुक्रवार के दिन 108 बार शुक्र मंत्र का जप करें। शुक्र मंत्र- द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
10.शुक्र दोष को खत्म करने के लिए शुक्रवार के दिन चांदी,चावल,मिश्री,सफेद कपड़े,दही,सफेद चंदन का दान करना भी शुभ होता है। 
1559892994 4bego8vafqhu3z1om vjhiqzyyw
11.बता दें कि शुक्र ग्रह सुंदरता और युवा किशोर अवस्था का प्रतीक माना जाता है। इसके देवता इंद्र हैं। इसका वाहन भी अश्व है।
12.शुक्र ग्रह को स्त्रीग्रह,वीर्य,प्रेम,आकर्षण,सुंदरता,धन संपत्ति,व्यवसाय आदि सुखों का कारक माना जाता है। इसके अलावा शुक्र को भोग विलास का कारक भी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।