घर की सुख शांति और खुशहाली के लिए वास्तुशात्र में कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के उपाय अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मिट्टी से बनी तीन चीजें ऐसी हैं कि अगर आपने उन्हें अपने घर में रखा तो आपका घर खुशियों से भर जाएगा।
पहले के समय में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था। लोग खाना खाने से लेकर पानी पीने तक सभी मिट्टी के बर्तन का ही प्रयोग करते थे। वर्तमान समय में मिट्टी के बर्तनों की जगह धातु या प्लास्टिक से बने बर्तनों ने ले ली है। मिट्टी से बनी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो आपका भाग्योदय कर सकती हैं।
मिट्टी के दीपक- आमतौर पर लोग पूजा घर पर धातु से बने दीपक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बने दीपक जलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर आती है।
मिट्टी का घड़ा- मिट्टी का घड़ा आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी ला सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रहे कि घड़े में हमेशा पानी भरा रहे। कहते हैं कि ऐसा करने से नेगेटिविटी का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए घर में मिट्टी का घड़ा जरुर रखें।
मिट्टी की मूर्तियां घर में मिट्टी से बनी मूर्तियां रखनी चाहिए ये अपने साथ सुख और समृद्धि लेकर आती हैं। पूजा के लिए भी मिट्टी की मूर्ति ही लानी चाहिए। मिट्टी की मूर्तियां घर में पैसों की तंगी को भी दूर करती हैं।