दादा की राह पर चलकर Uganda के शख्स ने रचाई सात शादियां, पहले से ही परिवार में है Polygamy की प्रथा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दादा की राह पर चलकर Uganda के शख्स ने रचाई सात शादियां, पहले से ही परिवार में है polygamy की प्रथा

एक ही दिन शादी करने पर वे कहते है कि ‘उनकी पत्नियों में ईर्ष्या की भावना ना पनपे,

शादी ऐसा बंधन होता है जो एक जोड़े को सात-जन्मों तक बांधता है। इसलिए लोग ऐसा हमसफर ढूंढते है जिनके साथ वे खुशी-खुशी अपना जीवन बिता सकें। वहीं कई बार आपने ऐसे भी व्यक्ति को देखा होगा जिसने दो शादियां की हो। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले है, जिसने एक नहीं दो नहीं बल्कि 7-7 शादियां की हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। सात शादियां, जिसमें से दो युवतियों का जन्म एक साथ हुआ था।
1694690218 24vows1 superjumbo
बता दें, ये अनोखी शादी युगांडा के मुकोनो जिले के बुगेरेका गांव में 10 सितंबर को हुई। बुगेरेका गांव का रहने वाला हज हबीब नसीकोनेने ने 7 लड़कियों के साथ एक ही समय में शादी रचाई है। वहीं साथ जीने-मरने की कसम भी खाई है। इन सात लड़कियों में दो युवतियों का जन्म एक साथ हुआ था। वहीं, वायरल हुई तस्वीर में हज हबीब की सातों पत्नियां अलग-अलग नामों वाली कुर्सियों पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। बताते चले, एनसिकोनने ने अपनी सभी पत्नियों को गिफ्ट में बिल्कुल नई कारें खरीद कर दी है।, जिनमें से सभी की कारों पर उनके नाम का लेबल लगाया हुआ था।
1694690232 ssaalongo nsikonenne habib ssezzigu
बता दें, एक ही साथ सात शादी करने के बारे में बिजनेसमैन हज हबीब बताते है कि ‘मैं एक बड़ा और खुशहाल परिवार चाहता हूं’। वहीं, एक ही दिन शादी करने पर वे कहते है कि ‘उनकी पत्नियों में ईर्ष्या की भावना ना पनपे, इसलिए उसने सभी के साथ एक ही दिन में ब्याह रचाया है’। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शख्स फ्यूचर में और भी शादियां करना चाहता है।  
1694690259 ugandan man pic
गौरतलब है कि, लड़के के पिता हाज अब्दुल समेमाकुला भी इस शादी से खुश है। उनका कहना है कि उनके परिवार में बहुविवाह का चलन है। उनके दादा की एक ही घर में छह पत्नियां अलग-अलग रहती थीं। वहीं, दिवंगत पिता की पांच पत्नियां थीं। मालूम हो, खुद दूल्हे के पिता हाज की चार बीवियां हैं, जो एक ही घर में रहती हैं। हालांकि, ऐसी शादी लोगों ने भी पहली बार देखी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।