कई शुभ चिन्हों के बारे में समुद्रशास्त्र में बताया गया है। मत्स्य के चिह्न के बारे में भी इसमें जिक्र किया गया है। मत्स्य चिह्न को मछली चिह्न भी हाता जाता है। यह चिह्न हथेली पर होता है और जिसकी भी हथेली पर होता है उसे शुभ फल ही मिलता है।
यह फल हथेली की अलग-अलग जगह पर होता है और हर जगह इसका फल का अलग महत्व होता है। किसी जगह पर इसके होने से विदेश यात्रा का सुख मिलता है तो किसी जगह पर धन और सुख मिलता है। आप भी इस चिह्न को अपनी हथेली पर ढूंढ सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको क्या मिल सकता है।
इस शुभ चिह्न का हथेली में बड़ा फायदा होता है
आपको भविष्य के बारे में अगर जानना है तो आप इस मछली के चिह्न से जान सकते हैं। आप इस चिह्न से पता लगा सकते हैं कि आप भविष्य में किसी क्षेत्र में जाएंगे। इतना ही नहीं आप अपने कैरियर में जाने का भी पता लगा सकते हैं। आपके भविष्य से जुड़ी कई तरह की महत्वपूर्ण बातें इस चिह्न के जरिए पता चल जाती है।
विदेश जा सकते हैं आप
अगर किसी भी व्यक्ति के हाथ में यह चिह्न होता है तो वह विदेश यात्रा कर सकता है। इसके अलावा उसकी जिंदगी में सुख और समृद्धि भी हो सकती है। आपकी हथेलियों पर मछली का चिह्न होता है और उसे कोई दूसरी रेखा भी नहीं काट रही होती हैै तो आपकी भविष्य में अवष्य विदेश यात्रा का योग बना सकता है।
मछली चिह्न यदि बुध पर्वत पर हो तो
मछली का चिह्न अगर आपकी हथेली में चंद्र पर्वत पर होता है और बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की तरफ इसका मुंह होता है तो विज्ञान के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के संभावना होती है। इसके साथ ही आपका भविष्य ज्योतिशास्त्र में भी बन सकता है।
मछली का यह चिह्न यदि बृहस्पति पर होता है
मछली का चिह्न यदि आपके चंद्र पर्वत पर बना हो और बृहस्पति की तरफ इसका मुंह बना होता है तो आध्यात्मिक प्रवृत्ति का वह शख्स होता है। इतना ही नहीं वह खाद्य संबंधी क्षेत्र में भी जा सकते हैं।