साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी ना करें इस दिन ये काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साल का पहला सूर्य ग्रहण, भूलकर भी ना करें इस दिन ये काम

ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से दोनों से बहुत ही खास मानी जाती है।

ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से दोनों से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि से लगेगा। ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा। 
यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो कि सुबह 04 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन फिर भी ज्योतिषीय गणना के अनुसार ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए
1650262664 surya
सूर्य ग्रहण के दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है इसलिए आपने देखा होगा कि ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। सनातन धर्म की बात करें तो सूर्य ग्रहण के समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। ग्रह नक्षत्रों की नजर से देखा जाए तो यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और लोगों को इस समय कुछ काम नहीं करने चाहिए।
ग्रहण के समय नहीं करने चाहिए ये काम
रसोई घर में खाना– ग्रहण के समय रसोई से संबंधित कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए खासकर कि रसोई में खाना नहीं बनान चाहिए। 
मंदिर में पूजा- इस समय वैसे तो मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैे फिर भी इस समय घर में भी पूजा नहीं करनी चाहिए। इस दौरान अपना खास ख्याल रखना चाहिए। 
गर्भवती : अगर आप गर्भवती हैं तो आप अपने हाथ में चाकू-कैंची या कोई भी धारदार चीज न लें। न ही कुछ काटने का प्रयास करें। उन्हें किसी भी तरह का काम जैसे सुई में धागा डालना, कुछ काटना, छीलना नहीं चाहिये।
ग्रहण के समय क्या करें 
घर में सभी पानी के बर्तन में, दूध में और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डालनी चाहिए और ग्रहण समाप्त होने के बाद दूब को निकालकर फेंक देना चाहिए ।
जब ग्रहण शुरू हो तब थोड़ा-सा अनाज और कोई पुराना पहना हुआ कपड़ा निकालकर अलग रख दें और जब ग्रहण समाप्त हो जाये तब उस कपड़े और अनाज को आदरसहित, किसी को दान को दान कर दें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
सूर्य ग्रहण की तिथि और समय 
सूर्य ग्रहण की तिथि: 30 अप्रैल, शनिवार 2022
समय: दोपहर 12:15 से सायं 04:07 बजे तक 
कैसा होगा यह ग्रहण: आंशिक ग्रहण 
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में 
सूतक काल: सूतक मान्य नहीं 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।