पहले आया बाढ़ और बाद में घर की दीवार में मिली खाली शराब की बोतलें, मामले ने किया सभी को दंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहले आया बाढ़ और बाद में घर की दीवार में मिली खाली शराब की बोतलें, मामले ने किया सभी को दंग

शख्स अपने नए खरीदे गए घर की दीवार से भारी संख्या में शराब की बोतलें निकलते देख हैरान

हमारे देश में भी बारिश के मौसम में हर साल बाढ़ आती है। हर साल लाखों का नुकसान होता है , लेकिन बिहार जैसे राज्य में इसका कोई उपाय नहीं निकला जाता है। खैर आज की खबर में हम एक ऐसी जगह की घटना के बारे में बात करने वालें है, जिसे जानने के बाद कोई भी हैरान हो सकता है। हां हम ऐसा इस लिए बोल रहे है, क्योंकि एक परिवार को उस समय हैरानी हुआ, जब बाढ़ आने के बाद वो घर छोड़ के कहीं चले गए, लेकिन जब वापस आए तो उनकी आँखे खुली की खुली रह गई। 
1694183299 275840 alcohol bottles
आपने कुछ खबरें सुनीं होंगी कि किसी पुराने घर की दीवार में सोने के सिक्के पाए गए है, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि घर की दीवारों ने खाली शराब की बोतलें मिली है और आपको जानकर हैरानी होगी कि इन खाली शराब की बोतलें की संख्या एक दो में नहीं बल्कि सेंकडो में थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अगर आप कुछ नए मकान मालिकों के चेहरे के भाव देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि मानो सोना मिल गया हो, लेकिन होता कुवह और ही है। 

शख्स अपने नए खरीदे गए घर की दीवार से भारी संख्या में शराब की बोतलें निकलते देख हैरान रह गया। कुछ महीने पहले एक जोड़े ने न्यू जर्सी में एक घर खरीदा। वे अपने खरीदे गए नए घर में शिफ्ट भी हो गए। घर आने के कुछ ही दिनों के भीतर इलाके में रेगिस्तानी लोगों की बाढ़ आ गई। वे घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले गये। कुछ दिनों बाद बाढ़ कम हुई और वे लौट आये। मिट्टी से भरे घर की सफाई करते समय उन्हें संदेह हुआ कि दीवारों के बीच में कुछ है। 
1694183422 untitled project 2023 09 08t200011.085
जब उन्होंने दीवार तोड़ दी तो वे हैरान रह गए, उन्हें उम्मीद थी कि दीवार के अंदर कोई कीमती चीज़ होगी। पर यहाँ कुछ और ही मिला। जब दीवारों से लकड़ी हटाई गई तो दीवारों के बीच में शराब की खाली बोतलें मिलीं। घर के मालिक यह देखकर हैरान रह गए कि वे सभी रम की बोतलें थीं। इस घटना को वीडियो में कैद कर लिया गया और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।