फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ को मिल रहा है लोगों का प्यार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ को मिल रहा है लोगों का प्यार

NULL

1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध पर आधारित फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ को देश के साथ-साथ विदेशों में भी प्यार मिल रहा है। फिल्म में सिख रेजीमेंट के 21 जवान, उनके कप्तान और परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की कहानी है, जिन्होंने अचानक हुए चीनी हमले के आगे घुटने नहीं टेके और 21 भारतीय जवानों के साथ चीनी सेना से लोहा लिया।
Sub Joginder Singh
‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ और उनके 21 जवानों ने इस बड़े हमले को लंबे समय तक रोके रखा और घायल हो जाने के बाद भी देश के इस हीरो ने अपनी पोस्ट को खाली नहीं किया। फिल्म में ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ की भूमिका को अदा कर रहे गिप्पी ग्रेवाल की परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है।
Gippy grewal
फिल्म दर्शकों को भावुक कर देती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक सैनिक कई भूमिकाओं को अदा करता है और उसके मन में तब भी सर्वप्रथम भारत माता ही होती है। फिल्म में एक किसान की जिंदगी भी और सूबेदार सिंह के गंभीर मिजाज को दिखाया जाएगा, इसके साथ ही उनका मस्तमौला अंदाज भी इसमें दिखेगा। जहां पंजाबी फिल्म अक्सर कॉमेडी के लिए ही जानी जाती है लेकिन इस तरह की फिल्म ने सभी का मन मोह लिया।
Sub Joginder Singh
फिल्म को टेक्स फॅ्री करने की भी मांग की जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह फिल्म और इसका संदेश पहुंच सकें। फिल्म दर्शको को पूरे समय तक बांधे रखने में कामयाब साबित हो रही है। सैनिकों के मन में भारत माता के लिए अटूट प्रेम और बहादूरी के किस्सों को फिल्म बखान करती है।
Sub Joginder Singhगिप्पी ने ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ की इस बायोपिक के लिए कड़ी महनत की है। उन्होंने पहले वजन कम किया और फिर बढ़ाया। फिल्म की शूटिंग कारगिल, द्रास, राजस्थान और असम की लोकेशंस पर हुई है। इसका प्रमुख हिस्सा 14,000 फुट की ऊंचाई पर शूट किया गया।
Sub Joginder Singh
ये वह जगह है जहां पहुंचने में एक्टर्स और क्रू को कई घंटों की पैदल या गाड़ी से जर्नी करनी पड़ती थी। फिल्म के गाने भी लोगों को बेहद पंसद आ रहे हैं। ‘गल दिल दी’ तो ‘संदेशे आते हैं’  कि याद दिलवाता है। वहीं ‘इश्क दा तारा’ गाना पुराने पंजाब की झलक पेश करता है। अगर बात करे ‘हथियार’ की तो इसमें सैनिकों के शौर्य को दिखाया गया है। 
कौन थे सूबेदार जोगिंदर सिंह
Sub Joginder Singh
जोगिंदर सिंह सिख रेजिमेंट के असाधारण सैनिकों में से एक थे। उन्हें 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के दौरान राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए, असाधारण साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘परमवीर चक्र’ से नवाजा गया था।
Sub Joginder Singh
यह सूबेदार जोगिन्दर सिंह की मानसिक दृढ़ता ही थी कि जिसकी वजह से गोला-बारूद खत्म होने के बाद अथवा उनकी जांघ पर गोली लगने के बावजूद भी उन्होंने ना सिर्फ अपने सैनिकों को लड़ाई के लिए प्रेरित किया बल्कि खुद भी अकेले ही दर्जनों चीनी सैनिकों को खंजरों से मौत के घाट उतारा था।
Gippy grewal
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।