Fastest Bike In The World: रफ्तार के सिकंदर है ये दुनिया की सबसे तेज चलने वाली बाइक, चंद सेकंड में छूमंतर... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Fastest Bike In The world: रफ्तार के सिकंदर है ये दुनिया की सबसे तेज चलने वाली बाइक, चंद सेकंड में छूमंतर…

ये बाइक लगभग 2.5 सेकंड में 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी औसत

आज कल के युवा अपने शौक को पूरे करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। लड़को के शौक में रफ्तार के बादशाह बनाना सबसे ऊपर होता है। आज इंडिया के बाजारों में तेज चलने वाली बाइक और स्पोर्ट्स बाइक  की मांग बढ़ती जा रही है। आज के सयम विज्ञान और तकनीक भी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि आप एक बार अपने बाइक को शुरू कर स्पीड दे आप चंद सेकेंडो में कहा से कहा पहुंच जाएंगे, आपको भी नहीं पता होगा। 
1692265203 untitled project (2)
आज की खबर उन लोगों के लिए ज्यादा जरुरी हो सकता है, जो स्पीड के दीवाने है। मार्केट में आज उन बाइक की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है, जो हवा से बात करती हो यानी स्पीड भी उसके आगे थम जाएं। 
Dodge tomahawk। डॉज टॉमहॉक
रफ्तार के सिकंदर में सबसे पहले नंबर पर आता है डॉज टॉमहॉक। आपको जैसा इसका नाम लग रहा है वैसा ही इसका काम भी है। अपनी कुछ सबसे अलग खासियत के कारण ये बाइक दुनिया में सबसे तेज चलने वाली बाइक में सबसे पहले पर आती है। 
1692265213 untitled project (4)
डॉज टॉमहॉक बाइक लगभग 2.5 सेकंड में 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी औसत स्पीड लगभग 400 मील प्रति घंटे रही है। टॉमहॉक बाइक में एक वाइपर वी-10 SRT10 मोटरसाइकिल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। 500 हॉर्स पावर का इंजन के साथ इसमें चार पहिये लगे हुई है। 
1692265291 dodge tomahawk v10 superbike 2d55f99b
कार के जैसा आकर 
इस बाइक को देखने पर आपको भी लगेगा कि आप एक कार को ही देख रहे है। इस बड़े बाइक में शक्तिशाली इंजन के साथ इस बाइक की आवाज भी चलने पर लोगों को डरा देती है। भारी रियर व्हील ड्राइव मशीन मोनोकॉक बनती है। इस बाइक की बॉडी बिलेट एल्यूमीनियम से बनी है। जो दिखने में भी सभी से अलग है। 
1692265263 dodge tomahawk 2
कितने में बनी है बाइक 
एक जानकारी एक अनुसार इस बाइक की अनुमानित लागत 200,000 डॉलर से थोड़ा कम का था। वैसे ये भी बोला जाता है कि बाइक को बनाने में 100,000 डॉलर से अधिक का खर्च आया था, जिसमे इंजीनियरिंग लागत शामिल नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।