नील नदी, अफ्रीका
यह दुनिया की सबसे लंबी नदी है। इस नदी की लंबाई लगभग 6,650 किमी है, जो मिस्र और सूडान सहित 11 देशों से होकर बहती है
अमेज़न नदी, दक्षिण अमेरिका
यह दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी। इसकी लंबाई लगभग 6,575 किमी है। यह ब्राज़ील, पेरू और कोलंबिया जैसे देशों से होकर बहती है
यांग्त्ज़ी नदी, चीन
यह एशिया की सबसे लंबी नदी। यह नदी लगभग 6,300 किमी दूर तक बहती है। यह दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी। यह नदी शंघाई और वुहान जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरती है
गंगा नदी, भारत
भारत की गंगा नदी हिंदू धर्म में सबसे पवित्र नदियों में से एक। यह लाखों लोगों का भरण-पोषण करती है और भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का केंद्र है। यह पवित्र नदी हिमालय से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है
मिसिसिपी नदी, संयुक्त राज्य अमेरिका
यह उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे लंबी नदी। इसकी लंबाई लगभग 3,766 किमी तक है। मिसिसिपी नदी 10 अमेरिकी राज्यों से होकर बहती है
कांगो नदी, अफ्रीका
यह अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी। इसकी लंबाई लगभग 4,700 किमी है। इसे दुनिया की सबसे गहरी नदी भी कहा जाता है
मेकांग नदी, दक्षिण पूर्व एशिया
यह नदी चीन, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम सहित छह देशों से होकर बहती है
डेन्यूब नदी, यूरोप
यह नदी यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई लगभग 2,850 किमी है। डेन्यूब जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंगरी और रोमानिया सहित 10 देशों से होकर गुजरती है