चंद घंटों में तय कर सकते हैं दुनिया की सबसे छोटी नदी का पूरा सफर, जानिए किस देश में है बहती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंद घंटों में तय कर सकते हैं दुनिया की सबसे छोटी नदी का पूरा सफर, जानिए किस देश में है बहती

दुनिया की सबसे छोटी नदी का नाम रो रिवर है, ये अमेरिका के मोंटाना राज्य में बहती है।

पूरी दुनिया में काफी सारी नदियां हैं, जिन्हें एक मानव जीवन के लिए बहुत अहम जल संसाधन माना जाता है। अगर ये नदियां ना हो तो लोगों के लिए जिदंगी जीना नामुमकिन है। इंडिया में गंगा, यमुना, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र और गोदावरी जैसी कई प्रमुख नदियां हैं। इनमें गंगा नदी भारत की सबसे बड़ी नदी है, तो वहीं सबसे छोटी नदी अरवरी नदी को माना जाता है।
1687345484 6093527647 b01608f5b0 b
वहीं, धरती की सबसे बड़ी नदी अफ्रीका में मौजूद है। हालांकि कई लोग अमेजन नदी को सबसे दुनिया की सबसे बड़ी नदी बताते हैं जबकि आधिकारिक तौर पर नील नदी को धरती की सबसे बड़ी नदी माना जाता है। मगर ऐसे बहुत कम लोग है जो दुनिया की सबसे छोटी नदी के बारे में जानते हैं। तो आज हम आपको वर्ल्ड की सबसे छोटी के बारे में बताने वाले हैं।
दुनिया की सबसे छोटी नदी का नाम रो रिवर है, ये अमेरिका के मोंटाना राज्य में बहती है। खास बात ये है कि यहां मिसूरी नदी भी बहती है, जो अमेरिका की सबसे लंबी नदी है। मिसूरी नदी के काफी पास दुनिया की सबसे छोटी नदी भी बहती है, आज हम आपको इसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी का दर्जा साल 1989 से 2000 तक मिला। वहीं इससे पहले ये खिबाब ऑरिगॉन में स्थित डी रिवर के नाम था। डी रिवर की लंबाई 440 फीट थी, जबकि रो रिवर इससे काफी छोटी है। ऐसे में रो नदी और डी नदी के बीच कंप्टीशन शुरू हो गया जिसकी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ये टाइटल देना ही बंद कर दिया था। 
1687345456 untitled design 2023 03 08t100338.357
दिलचस्प बात ये है कि साल 1980 के दशक में लिंकन स्कूल एलिमेंट्री की एक टीचर सुसैन नार्डिंजर और पांचवीं कक्षा के उनके छात्रों ने मिलकर एक मुहिम चलाई थी। वो रो नदी का नाम दुनिया की सबसे छोटी नदी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते थे, जो सफल भी हुआ। अब रो नदी को ही सबसे छोटी नदी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।