हल्द्वानी : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाडखेडा गौलापार के प्रांगण में वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत द्वारा 9.51 लाख की लागत से दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण रिबन काटकर किया गया। विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य में बेहतर शिक्षा के साथ ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा सभी को मिले। उन्होेंने कहा कि राज्य में सबको समान शिक्षा दी जायेगी, इसलिए सभी प्राइवेट एव सरकारी स्कूलों में एनसीआरटी पुस्तकें लागू की गई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अनुशासन ही जीवन को सरल बनाता है, इसलिए मेहनत जरूरी है।
मेहनत से ही हम अपने जीवन में एक मुकाम कायम कर सकते है। मनुष्य को असफलता से सफलता मिलती है। छात्र-छात्राओं को प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा हमारी सरकार इन्टरमीडियट के बाद छात्र-छात्राओं को आदर्श नागरिक बनाने के लिए स्किल डप्लपमैन्ट के कोर्स प्रारम्भ किये जा रहे है। जिससे छात्र-छात्राओं का विकास होगा और बच्चे अपनी क्षमता अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में अपने जीवन को एक नया आयाम देंगे, श्री पंत ने कहा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बच्चों को एनसीआरटी किताबों के लिए खाते खोलकर धनराशि बच्चों के खातों में डाली जायेगी, इससे राज्य में सभी को समान शिक्षा मिल सकेगी और राज्य शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश खुल्वे, नरेन्द्र सिह मेहरा द्वारा बच्चों को सम्बोधित किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, प्रधान त्रिलोक सिंह राणा, प्रधान प्रकाश टम्टा, भरत सिंह नेगी, विपिन भट्ट, मनोज पाठक, लता जोशी, बसन्त आर्य, पूरन पाण्डे, योगेश आर्य, किरन डालाकोटी के अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, संतोष कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य नरेन्द्र चन्द्र पुजारी, राकेश कुमार, लाखन सिंह नौला के अलावा स्कूल के छात्र-छात्रायें एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय तलवाड़


















