अपने पति को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए हर पत्नी को करने चाहिए ये काम,मिलेगा 100% शुभ परिणाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपने पति को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए हर पत्नी को करने चाहिए ये काम,मिलेगा 100% शुभ परिणाम

इन उपायों का उपयोग करने से यकीन मानिए आपके पति की सुनी किस्मत भी जाग जाएगी और आपके

पति की किस्मत चमकाने के कुछ अचूक उपाय हर पत्नी को जरुर करने चाहिए। इन उपायों का उपयोग करने से यकीन मानिए आपके पति की सुनी किस्मत भी जाग जाएगी और आपके पति के जीवन में तरक्की और प्रगति के प्रबल योग भी बनेंगे।
1674201418 patni1
जिन लोगों पर देवी मां की कृपा बनी रहती हैं, वे जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय ऐसा है जो स्त्रियों को करना चाहिए। शास्त्रों में स्त्रियों को महालक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए जब महिला कोई पूजा-पाठ करती है तो उसका फल पति के साथ ही पूरे परिवार को मिलता है।
हफ्ते में दो या तीन दिन पति के नहाने के पानी में थोड़ा सा समुद्री नमक डाल दें, ऐसा करने से पति के जीवन से सारी नकारात्मक शक्तियां और दुर्भाग्य दूर रहेगा।
1674201442 women2
पति की तरक्की के लिए पत्नियों को रोजाना स्नान करके बिना कुछ खाए तुलसी की पूजा करनी चाहिए। और जल चढ़ाकर फूल व चावल अर्पित करके पति की परेशानियों को दूर करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। फिर शाम के समय नित्य दिन तुलसी के नीचे सरसों या देसी घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
पति को कहे की रोज सुबह उठकर उगते हुए सूरज को प्रणाम करके प्रार्थना करे, ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और जीवन में तेज, बल और बुद्धि का आगमन होता है।
महीने में एक बार शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर पति को तिल के तेल में छाया दान करने के लिए अवश्य कहें, ऐसा करने से भी दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलता है।
1674201469 taraki1
अपने घर के आस-पास किसी भी तालाब या नदी का चयन कर ले और नियमित रूप से कुछ आटे की गोलियां मछलियों को खिलाने से भी पति की किस्मत में तरक्की आती है।
हर गुरुवार स्नान और पूजा करने के बाद पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं क्योंकि पीपल के पेड़ में श्री विष्णु का वास होता है और जो भी पत्नी सच्चे मन से पीपल को जल चढ़ाती है भगवान विष्णु की कृपा से उसके पति के जीवन में सुख, शांति और सफलता का आगमन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।