घर में हर दिन होते हैं लड़ाई-झगड़े और क्लेश परेशान तो पास रख ले नमक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घर में हर दिन होते हैं लड़ाई-झगड़े और क्लेश परेशान तो पास रख ले नमक

कई बार घर में बिना बात के भी कलह, लड़ाई-झगड़े या क्लेश होते रहते हैं। इनके लिए ग्रह

कई बार घर में बिना बात के भी कलह, लड़ाई-झगड़े या क्लेश होते रहते हैं। इनके लिए ग्रह दोष या वास्तु दोष जैसी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं।वैसे तो कभी कभार झगड़ा हो जाना कोई नई बात नहीं है। कहा गया है कि जहां चार बर्तन होते हैं वहां खटपट की आवाज तो आती ही है। पर हर रोज घर में लड़ाई-झगड़े और क्लेश हो तो इंसान परेशान हो ही जाता है। ऐसे हालात में आप ये उपाय कर सकते हैं।
1643356239 333
वास्तु शास्त्र में नमक के उपाय का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि नमक के उपाय घर की सुख-समृद्धि को बढ़ा देते हैं। इसके साथ ही नमक  राहु और केतु के बुरे प्रभावों को दूर करने में कारगर होता है। घर का कलह दूर करने के लिए सेंधा या खड़ा नमक ले। इसे शयनकक्ष या घर के किसी एक कमरे में रख दें। महीने भर के बाद इन टुकड़ों को बदल दें। इस एक उपाय से पति पत्नी में क्लेश समाप्त होता है।
1643356162 1
नमक हमें बुरी नजर से बचाता है। अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है तो एक चुटकी नमक लेकर तीन बार उनके ऊपर लेकर घूमा दें फिर उस नमक को बाहर फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी दोष दूर हो जाते हैं।
नमक को कभी भी किसी व्यक्ति को अपने सीधे हाथ से नहीं देना चाहिए। कहते हैं सीधे हाथ से नमक देने से इंसान से आपकी लड़ाई हो जाती है। घर के अंदर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के लिए पोंछे के पानी में नमक डालकर लगाएं। 
रात में सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जलाएं । इस उपाय से घर का क्लेश दूर होता है और घर में शांति आती है।
घर की दहलीज के अंदर जूते—चप्पल नहीं लाने चाहिए। कभी खाना बिस्तर पर बैठकर नहीं खाना चाहिए। ये उपाय करने से कुछ हद तक आपके घर का गृह क्लेश दूर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।