भारत में हर प्रकार के लोग रहते हैं और भारतीय संस्कृति दुनियाभर में मशहूर है। आपने भारत के कई गांव और इलाकों के अजीबो गरीब किस्से और कहानियों सुनी होगी। भारत में बहुत ऐसी ऐतिहासिक चीजें है जिन्हें पास से देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे भारतीय गांव के बारे में बताने वाले है जहां हर विदेशी महिला मां बनना चाहती हैं।
भारत के इस गांव के लड़कों से प्रेंग्नेंट होने के लिए विदेशों से महिला आती है और इस काम के लिए वो अच्छी खासी कीमत तक देने के लिए भी तैयार रहती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस गांव में ऐसा क्या है जो विदेशी महिलाएं यहां के मर्दो से मां बनने के लिए दुनिया के कोने से आती है और वो भी पैसे देखकर मां बनती हैं। इसकी वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल, ये गांव पूरी दुनिया में सबसे अलग है। इस गांव को अलग और अनोखा बनाने की एक वजह है जिसे बारे में जानकर एक बार के लिए तो आपका दिमाग ही हिल जाएगा। भारत के इस गांव में यूरोप से लड़कियां घूमने के लिए नहीं बल्कि यहां के मर्दों से खुद को प्रेग्नेंट करवाने के लिए आती हैं। भले ही ये बात सुनने में अजीब लग रही है लेकिन ये सच है।
ये गांव कारगिल से 70 किलोमीटर दूर है, जिसका नाम आर्यन वैली विलेज है। इस गांव में ब्रोकोपा जनजाति के लोग रहते हैं, जिन्हें अलेग्जेंडर द ग्रेट की सेना का वंशज माना जाता है। कहा जाता है कि जब अलेग्जेंडर द ग्रेट भारत में हारने के बाद जा रहा था तो उसके कुछ लोग भारत में ही रह गए थे। तब से अब तक उनके कुछ वंशज इसी गांव में रहते हैं, इसलिए यूरोप की महिलाएं अलेग्जेंडर इस गांव में आती हैं।
यूरोप की महिलाएं यहां के पुरुषों के साथ संबंध बनाती हैं ताकि उनके बच्चे भी अलेग्जेंडर द ग्रेट जैसे हों। यूरोपियन महिलाएं यहां पर मर्दों से संबंध बनाने के लिए उन्हें पैसे देती हैं और जब उनका काम पूरा हो जाता है तो वो अपने देश वापस चली जाती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,लंबे वक्त से चल रहा ये अब बिजनेस के रूप में बदल गया है।
आर्यन वैली विलेज को लेकर दावा किया जाता है कि यहां पर अभी भी दो हजार से अधिक शुद्ध आर्यन जिंदा हैं। इस इलाके के लोग बाकि राज्यों के लोगों से बहुत अलग जीवन जीते हैं। रहन-सहन और पहनावा भी इन लोगों का बाकि लोगों से अलग होता है, इस गांव के लोग रंग बिरंगे और खास तरह के कपड़े पहनते हैं। शाकाहारी होने के साथ गाय के दूध और दूध से बनी चीजें नहीं खाते हैं।