Elephant's Birthday: अनोखे अंदाज में मनाया गया हाथी का जन्मदिन, केक की जगह खिलाया फल
Girl in a jacket

अनोखे अंदाज में मनाया गया हाथी का जन्मदिन, केक की जगह खिलाया फल

Elephant's Birthday

Elephant’s Birthday: कई लोगों को कुत्ते और बिल्लियां पालने का शौक होता है। लोग अपने घरों में इन्हें पालते हैं और (Elephant’s Birthday) घर के सदस्यों की तरह इनसे प्यार करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो बकायदा इनका जन्मदिन भी मनाते हैं। ये तो आम बात हो गई। लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी का जन्मदिन मनाते हुए देखा है? अगर नहीं देखा तो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। वीडियो में कुछ लोग बड़े धूमधाम से एक हाथी का जन्मदिन मना रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया (Elephant’s Birthday) पर जमकर वायरल हो रही है। हाथी के जन्मदिन पर केक की जगह कई तरह के फल खाने को दिए गए हैं।

ऐसे मनाया गया हाथी का बर्थडे

वीडियो में देख सकते हैं कि एक हाथी को उसके जन्मदिन के दिन अच्छे से तैयार किया गया है। उसके आस-पास (Elephant’s Birthday) कुछ भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। बर्थ डे का सेलिब्रेशन शुरु होता है। अब चूंकि हाथी केक तो खाएगा नहीं, इसलिए उसे केक (Elephant’s Birthday) की जगह उसे एक बर्तन में केला, पपीता, तरबूज, अंगूर और गाजर जैसे फल खाने के लिए दिए गए हैं। हाथी बड़े मजे से इन फलों को अपनी सूंड से उठाकर खाते दिखाई दे रहा है। इस बीच हाथी के पास खड़े (Elephant’s Birthday) लोग हाथी के लिए ‘हैप्पी बर्थडे टू यू…’ भी गा रहे हैं। हाथी भी सूंड उठाकर एंजॉए करता नजर आ रहा है। बर्थडे पार्टी में (Elephant’s Birthday) पहुंचे लोग हाथी का जन्मदिन ऐसे मना रहे हैं जैसे की किसी बच्चे का बर्थडे मना रहे हो।



यहां देखें वीडियो

Courtesy: @AMAZlNGNATURE (x)

वायरल हो रहे इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में (Elephant’s Birthday) लिखा गया है कि- भारत में लोग हाथी का भी जन्मदिन मनाते हैं। वीडियो को खबर (Elephant’s Birthday) लिखे जाने तक 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लगभग 46 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमेंट में लोगों ने हाथी के और भी मजेदार वीडियोज़ शेयर किए हैं। वहीं कई लोगों ने इस हाथी को ‘हैप्पी बर्थ डे विश’ भी किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।