बीच सड़क पर आराम फरमा रहा था कछुआ, हाथी ने आकर कर दिया कुछ ऐसा, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीच सड़क पर आराम फरमा रहा था कछुआ, हाथी ने आकर कर दिया कुछ ऐसा, देखें वीडियो

कई बार जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जो कि लोगों के दिल में बस

कई बार जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जो कि लोगों के दिल में बस जाते हैं। कुछ दिन पहले एक बंदर का वीडियो आया था जिसमें वह एक नल बंद करते हुए दिखाई दे रहा था वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक की बॉटल को एक कौए ने डस्टबिन में डालकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया था। 
1572959312 monkey
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो आया है इसमें एक हाथी ने कछुए की जान बचाकर लोगों का दिल जीत लिया है। ट्विटर पर यह वीडियो आग ही तरह फैल चुका है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बीच सड़क पर कछुआ आराम कर रहा था। वहां पर हाथी आया और उसने सड़क के किनारे कछुए को कर दिया। 

ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने यह वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सड़क से हाथी का बच्चा जा रहा है। वहीं रास्ते मे कछुआ बैठा हुआ है हाथी के बचे की उस पर नजर पड़ जाती है। कछुए को देखकर हाथी वहीं रुकता है और उसके सड़क के किनारे उठाकर  लाने की कोशिश करता है। उसके बाद सड़क के किनारे खुद ही कछुआ चला गया। 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

यूजर्स को यह खूबसूरत वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, छोटी-छोटी चीजें देखकर कितना अच्छा लगता है। हाथी भी इसके बाद मुस्कुरा दिया होगा। दूसरे यूजर ने कहा, मैं जानवरों में भी मानवता देखता हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।