मुंबई में मानसून अपनी दस्तक दे चुका है और बारिश आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मुंबई की बारिश की बात ही कुछ और है। बारिश में लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं और बारिश का मजा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के बारिश में भीगने के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
इस वीडियो में अंकल-आंटी बारिश में भीगते और मौसम का एंजॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड सॉन्ग बज रहा है। बुजुर्ग कपल बारिश में भीगते हुए इस बॉलीवुड सॉन्ग को रिक्रिएट करते दिख रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो में दिख रहे है बुजुर्ग कपल की जिंदादिली भी मुरीद हो गए हैं।
Kudos to this couple for recreating Rim Jhim gire sawan. I had a huge grin on my face all through. #whatsappforward pic.twitter.com/6f7SAiqYk5
— Arun Panicker (@panix68) July 2, 2023
दरअसल, डांसिग वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है, इसके बैकग्राउंड में रिमझिम गिरे सावन बॉलीवुड सॉन्ग बज रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग अंकल आंटी दिख रहे हैं और वे मुंबई की बारिश में घूमते नजर आ रहे हैं। ये रोमांटिक कपल मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने आ है, जहां ये कपल घूमकर भीगते हुए बारिश का मजा ले रहे हैं।
वीडियो को देखकर ऐसा लग है जैसे अंकल आंटी ने बॉलीवुड सॉन्ग का रीमेक बना दिया है। इस वीडियो को अब तक करीब 58 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 1900 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं और अंकल-आंटी के इस शानदार रीमेक की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। जिनती सादगी और खूबसूरती के साथ उन्होंने इस गाने को रिक्रिएट किया है वो वाकई काबिले तारीफ है।