Afghanistan में आए भूकंप ने तबाह कर दी हजारों जिंदगी, अब मलबे में अपने परिजनों को ढूंढ रहे लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Afghanistan में आए भूकंप ने तबाह कर दी हजारों जिंदगी, अब मलबे में अपने परिजनों को ढूंढ रहे लोग

हाल ही में दिल्लीवासियों ने लगातार चार भूकंप के झटके महसूस किये थे। हालांकि इन झटकों से कोई जानमाल को हानि नहीं पहुंची थी। लेकिन इसके बाद शनिवार को अफगानिस्तान में इतना भंयकर भूकंप आया कि 2000 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि हजारों लोग घायल हो गए है।

Compress earthquake

तुर्किये और मोरक्को के बाद, ये सबसे बड़ा भूकंप था, जिसने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। वहीं, अब अफगानिस्तान के भूकंप से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें लोग रो रहे है, अपने परिजनों को ढूंढ रहे हैं आदि। अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही कई भावुक कर देनी वाली सामने आई है। जहां एक शख्स मलबे के ऊपर खड़ा है और बिलख-बिलखकर रो रहा है।

APTOPIX Afghanistan Earthquake 86976.jpg 6e525

दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स रोता-बिलखता हुआ नजर आ रहा है। वह भूकंप के कारण जमींदोज अपने मकान के मलबे पर खड़ा है और चीख-चीखकर यह कह रहा है कि उसका पूरा परिवार इस मलबे के नीचे दबा हुआ है। यह शख्स अफगानिस्तान के हेरात में अपने परिवार के साथ रहता था। हालांकि भूकंप के कारण इसका पूरा घर धूल और मिट्टी में तब्दील हो गया। मंजर ऐसा है कि शख्स अपने ही घर के मलबे पर खड़ा होकर अपने परिवार के लोगों को चीखकर और रोते हुए पुकार रहा है।

rss efed0ab3a11111f0129584c35084b0bc4110fa4e126w

बताया जा रहा है कि शख्स अपनी 14 लोगों की फैमिली के साथ रहता था। भूकंप के आने के कारण इसका पूरा मकान ढह गया और उसमें मौजूद परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए। 14 में से परिवार के एक भी सदस्य का पता नहीं चल पाया है। इन लोगों में एक 5 दिन का बच्चा भी शामिल है, जो मलबे के ढेर में दबा हुआ है। शख्स ने इस आपदा में अपने पूरे परिवार को खो दिया है। इसकी बेबसी देखकर इंटरनेट पर हर किसी का दिल पसीज गया है।


बता दें कि शनिवार को अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता के साथ भूकंप आया था। बताया जा रहा है कि इस भूकंप में 2000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। वहीं, कई लोग तो अब भी मलबे में दबे हुए हैं और जिंदगी और मौत से लड़ रहे है। कहा यह भी जा रहा है कि इस विनाशकारी भूकंप के चलते 1320 घर मलबे में तब्दील हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।