इस गंभीर बीमारी के वजह से स्तनों का साइज होने लगा बड़ा, लड़के को होने लगी खुद के ही शरीर से नफरत! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस गंभीर बीमारी के वजह से स्तनों का साइज होने लगा बड़ा, लड़के को होने लगी खुद के ही शरीर से नफरत!

अक्सर 12 साल की आयु के बाद लड़कियों का स्तन का साइज बढ़ना एक आम बात हैं लेकिन

आज कल इंसान चाहे कुछ को कितना भी सेफ कितना भी ठीक रखने की कोशिश कर ले लेकिन कुछ न कुछ करके कही न कही इंसान लापरवाही कर ही जाता हैं और ऐसा होने का कारण हैं उसका दिन पर दिन बिज़ी होने वाला शेड्यूल। आज के समय में इंसान तरक्की की भीड़ में दौड़ तो रहा हैं लेकिन वह इस दौड़ में ये बिलकुल भूलता जा रहा हैं कि इस दौड़ को समय-समय पर रोकना कितना आवश्यक हैं नहीं तो इसकी कीमत उसका शरीर चुकाएगा जो उसके लिए एक न एक दिन हानिकारक होंगे ही होगा। 
बिमारी आज किसको कब लग जाये ये कौन कह सकता हैं भला? ऐसी ही एक बीमारी हैं मोटापा जो दिन पर दिन लोगो में देखने को मिल रही हैं। शरीर बिना किसी कारण फूल रहा हैं, कही पेट की चर्बी बढ़ रही हैं तो कही जांघो की। अक्सर इसी मोटापे की वजह से पुरुषों का सीना लटकने लगता है जो महिलाओं के ब्रेस्ट जैसा आकार ले उनके जैसा दिखने लग जाता हैं। हालांकि, एक्सरसाइज करने से उसे खत्म भी किया जा सकता है।  पर अमेरिका के एक व्यक्ति को के साथ ऐसा भी नहीं सका क्योकि उसे एक अजीबो-गरीब बीमारी है जिसके कारण उसका सीना महिलाओं की तरह बढ़ गया है और अब उसके ब्रेस्ट महिलाओं जैसे उग आए हैं जो उसके लिए एक बड़ी समस्या बन चूका हैं। 
1690008373 image
बात करे डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट की तो, न्यूयॉर्क सिटी के ब्रुकलिन (Brooklyn, New York City) में रहने वाले टिमॉथी बेक वर्थ के साथ ऐसा हुआ। दिखने में तो वह एकदम पुरुष के जैसे हैं लेकिन उनका सीना एक महिला जैसा दिखाई पड़ता हैं। लेकिन ये मोटापे के कारण नहीं बल्कि एक अन्य बीमारी के कारण से हुआ हैं।  मोटे मर्दों के ‘मैन-बूब्स’ निकलना आम बात है, यानी सीने का लटक जाना, पर टिमॉथी के मामले में उन्हें एक अजीबोगरीब कंडीशन हो गई है जिसकी वजह से उनका सीना, महिलाओं के ब्रेस्ट जैसा हो गया है और वह चाहकर भी उसे कम नहीं कर पाएंगे।
एक अजीब बीमारी का शिकार बन चूका हैं टिमॉथी
1690008156 unnamed
लड़कियों का ब्रेस्ट बढ़ना एक आम बात हैं हर लड़की का ब्रेस्ट साइज 12 साल की उम्र के बाद थोड़ा बढ़ना शुरू हो जाता हैं लेकिन अगर यही एक आदमी के साथ हो तो ये थोड़ा अजीब हैं। और जब ये टिमॉथी के साथ हुआ तो वो भी चिंता में पड़ गए। तब चेकअप के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उन्हें Gynecomastia नाम की एक गंभीर कंडीशन है। दरहसल, ये एक ऐसी स्थिति जो अक्सर यौवनावस्था के दौरान होती है और इमसें हार्मोनल असंतुलन के कारण लड़कों के स्तन सामान्य से अधिक बड़े हो जाते हैं। 34 वर्षीय टिमॉथी ने खुलासा किया कि कोई भी व्यायाम या वजन उठाने से उनके स्तन पर कोई असर नहीं पड़ता, जिसके बाद भी वह वैसे ही रहते हैं जैसे वह हैं। 
अपने ही शरीर से होने लगी नफरत 
1690008163 man boobs
अपने शरीर के एक भाग को यूँ बढ़ता देख टिमॉथी को भी अपने लिए बुरा महसूस हुआ जिसपर उन्होंने कहा- ”मोटे होने पर उनके ब्रेस्ट लोगों के ध्यान में और भी ज्यादा आने लगे. उन्हें ऐसा लगता था जैसे उनका शरीर ही उनका मजाक उड़ा रहा हो. पर अकेले शरीर ही उनका मजाक नहीं बनाता था, स्कूल-कॉलेज में सहपाठियों ने उनका इतना मजाक बनाया कि उन्हें लोगों के सामने शर्ट उतारने में भी शर्म आने लगी थी. उन्होंने बताया कि 40 C साइज की ब्रा के बराबर उनके ब्रेस्ट का साइज हो गया था. जब वो बड़े हुए तो अपने शरीर से ही टिमॉथी को नफरत होने लगी और उन्होंने सर्जरी करवाने का मन बना लिया था.”
लेकिन अब वास्तविकता को कर लिया स्वीकार 
भले ही शुरु-शुरू में उन्हें ये सच काफी कड़वा लगा हो लेकिन बाद में जैसे-जैसे दिन बीते उन्होंने भी अपने शरीर को ऐसे ही अपनाने का निश्चय कर लिया।  जीवन के एक मोड़ पर उन्हें एहसास हुआ कि वो ये सब किसको दिखाने के लिए कर रहे हैं। उनका शरीर एक गिफ्ट है और उससे नफरत करना या उसे बदलना गलत है। बस तब से उन्होंने अपने शरीर को उसी प्रकार अपना लिया जैसे वो असल में है और अब उन्हें लगता है कि उनकी लव लाइफ में या उनकी जिंदगी के किसी भी आयाम में उनके ब्रेस्ट दखल नहीं देते हैं, उन्होंने उसे भी अपना लिया है। तो यही उनका निजात भी है कि उन्होंने अपनी सोच को ही बदल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।