नशे में धूत रशियन महिला ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर हंगामा, वायरल हुआ वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नशे में धूत रशियन महिला ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर हंगामा, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महिला का नाम स्न्नो व्हाइट बताया जा रहा है और वह रूस की रहने वाली है। महिला चार दिन पहले वाराणसी आई थी और वाराणसी के किसी होटल में रुकी थी।

Untitled Project 61 1

वाराणसी में बड़ी संख्या में विदेशी लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां की खूबसूरती विदेशी लोगों को आकर्षित करता है। हालांकि इस वक्त सोशल मीडिया पर विदेशी महिला की एक वीडियो वायरल हो रही है। जो वाराणसी घूमने आई थी। इस महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि महिला कुछ ही देर बाद बेहोश हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Untitled Project 62 1

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर खड़ी होकर हंगामा कर रही है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी महिला की हरकत को देखते हैं। कुछ ही देर बाद महिला बेहोश होती है। उसे अस्पताल ले जाया जाता है। मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि महिला लड़खड़ा रही थी। महिला के बोले एक भी शब्द क्लियर नहीं थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला नशे में थी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला बिना जांच के मंदिर में घुसने की कोशिश कर रही थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद वह हंगामा करने लगी।

फिलहाल इलाज के बाद महिला की हालत ठीक है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि महिला को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा या नहीं। वीडियो एक्स पर @nishant1994cha1) के द्वारा शेयर किया गाया है। सोशल मीडिया पर महिला का यह वीडियो आप काफी ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।