रोजाना खाली पेट पीएं अजवाइन का पानी, मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोजाना खाली पेट पीएं अजवाइन का पानी, मिलेगा इन बीमारियों से छुटकारा

अजवाइन को सिर्फ मसाले के तौर पर ही इस्तेमाल नहीं किया जाता। आयुर्वेदिक औषधि बनाने में भी अजवाइन

अजवाइन को सिर्फ मसाले के तौर पर ही इस्तेमाल नहीं किया जाता। आयुर्वेदिक औषधि बनाने में भी अजवाइन को यूज करते हैं। अजवाइन का सेवन पेट दर्द, पेट में गैस, कब्ज डायबिटीज जैसी परेशानियों में किया जाता है। साथ ही इन समस्याओं से आराम अजवाइन दिलाता है।
1575197681 ajwain
क्या आप जानते हैं कि अजवाइन का पानी रोजाना पीने से कई बीमारियां आपको छू भी नहीं पाएंगी। खाली पेट अजवाइन का पानी रोजाना पीने से जीवन भर आप इन बीमारियों से बचे रहेंगे। 
इस तरह अजवाइन का पानी बनाएं

एक ग्लास पानी में एक बड़ी चम्मच अजवाइन भिगोकर रखें। उसके बाद इस पानी को छानकर सुबह पीएं। याद रखें सुबह बिना कुछ खाए पिए अजवाइन के इस पानी को पीना है। अजवाइन का पानी पीने से पाचनतंत्र में भी आपको आराम मिलेगा साथ ही कब्ज की परेशानी दूर हो जाएगी। 
1575198625 ajwain water
अजवाइन की फंकी भी आप खा सकते हैं। छोटी चम्मच से 1/4 चम्मच अजवाइन आप पानी के साथ खा लें। वजन कम करने में भी लाभकारी होगी। 
1575197970 carom seeds
ये हैं अजवाइन के पानी पीने के फायदे
अगर आपको उल्टी आने की समस्या है तो अजवाइन का पानी पीने से दूर हो जाएगी। लगातार उल्टियां कई वजह से आती हैं इसके लिए आप अजवाइन का पानी पीते हैं तो यह बंद हो जाती हैं। 
1575197911 ajwain water
दांत दर्द में अजवाइन के पानी से कुल्ला करने की सलाह आयुर्वेदिक डॉक्टर देते हैं। अजवाइन में थायमोल होता है जो दर्द से आराम दिलाता है। साथ ही अजवाइन मुंह का स्वास्‍थ्य भी सही रखता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।