मृत्यु का संकेत देने वाले सपने , इस तरह के सपने देते हैं संकेत, कि जल्द होने वाली है कुछ दुर्घटना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मृत्यु का संकेत देने वाले सपने , इस तरह के सपने देते हैं संकेत, कि जल्द होने वाली है कुछ दुर्घटना

आइए आज जानते हैं इन सपनों के बारे में जो कि मौत का संकेत देते हैं।

सपने भविष्य की घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। हर सपना व्यक्ति के आने वाले अच्छे या बुरे भविष्य की ओर इशारा करता है।शास्त्रों में बताया गया है कि ये संकेत आपको सपने में भी आ सकते हैं या फिर आपके आस-पास कुछ इस तरह की घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं।  
सपने आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया मानी जाती है। विज्ञान के अनुसार व्यक्ति के जीवन में दिन भर जो घटनाएं घटित होती हैं या जिनके बारे में वह विचार करता है वही रात को सपने में दिखाई देता है। लेकिन, ज्योतिष का मत थोड़ा अलग है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अपना अलग अर्थ होता है।स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे सपनों के बारे में जानेंगे जो बेहद अशुभ माने जाते हैं। 
1673628773 mot2222
काला कौआ देखना – यदि सपने में आपको काला कौआ दिखाई देता है तो यह भविष्य में होने वाली किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा करता है।
स्वप्न में यात्रा देखना -सपने में दिखने वाली यात्रा आपकी मृत्यु का संकेत देती है। 
सपने में गाती हुई महिला दिखना -स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको कोई महिला गाना गाते हुए दिखती है तो भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना की ओर संकेत करता है।
काली बिल्ली देखना- काली बिल्ली का सपने में दिखना मृत्यु का संकेत भी है। 
काली परछाई-स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में काली परछाई दिखना किसी बड़े खतरे, मृत्यु, शोक, अस्वीकृति, घृणा, रहस्य, अंधकार, आरोप, जेल होना या द्वेष का संकेत माना जाता है। सपने काले परछाई देखने का अर्थ आपके जीवन में किसी अप्रिय घटना का घटित होना है।
सपने में सांप देखना-  शास्त्रों का मानना है कि सपने में सांप को देख लेना किसी आने वाली समस्या की ओर संकेत कर सकता है।
सपने में दांत गिरना- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांत गिरते हुए देखना अशुभ माना जाता है। ये इस बात की ओर संकेत करता है कि वास्तव में आपका कोई करीबी मरने वाला है।
शास्त्रों में बताया गया है कि ये संकेत आपको सपने में आते हैं तो कुछ ना कुछ अशुभ होता है या फिर आपके आस-पास कुछ घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।