स्वप्न शास्त्र : पुत्र की होगी प्राप्ति सपने में दिखाई दे ये फल, जानें क्या संकेत देते हैं सपनों में दिखाई देने वाले फल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्वप्न शास्त्र : पुत्र की होगी प्राप्ति सपने में दिखाई दे ये फल, जानें क्या संकेत देते हैं सपनों में दिखाई देने वाले फल

सपनों की एक अलग ही दुनिया होती है जो पूरी तरह से रहस्‍यों से भरी है। वैसे सामान्‍य

सपनों की एक अलग ही दुनिया होती है जो पूरी तरह से रहस्‍यों से भरी है। वैसे सामान्‍य तौर पर कहा जाता है कि हम पूरे दिन जिन चीजों के बारे में सोचते हैं वहीं चीजें हमारे सपनों में आती हैं। स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार हर एक सपने का कोई ना कोई मतलब होता है। आज हम आपको बताएंगे सपने में फल का आना क्या संदेश देता है।
1655104196 5
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अंगूर का दिखाई देना शुभ माना जाता है। अंगूर का सपने में दिखाई देना दुख-दर्द खत्म होने का संकेत माना जाता है।ये मानसिक और शारीरिक समस्याओं के दूर होने की तरफ इशारा करता है। 
सेब की बात कर रहे हैं जिसका सपने में देखना भी अच्‍छा होता है। इसे देखने वाले पुरुष को व्यापार या नौकरी में तरक्की हासिल होती है। वहीं अगर कोई स्त्री सपने में सेब देखे तो इसका मतलब है कि उसे पुत्र की प्राप्ति होगी और वो भाग्‍यशाली भी होगा।
1655104215 faj3इसके बाद बात करते हैं फलों के राजा आम की, कहते हैं कि सपने में आम खाते देखने का मतलब है कि आपको बहुत जल्‍द ढेर सारा धन मिलने वाला है। सपने में अमरूद खाते देखना भी धन पाने का सूचक है। यदि कोई व्यक्ति सपने में केला देखे तो यह भी अच्छा सूचक है, किंतु केला खाते हुए देखना अशुभ माना गया है। 
अगर आप सपने में अनानास खा रहे हों तो यह दर्शाता है कि आपके जीवन में कुछ परेशानी आने वाली है, मगर यह परेशानी अधिक समय तक नहीं रहती है। सपने में खुद को आंवला खाता देखे तो यह शुभ माना गया है, इसका मतलब है कि जल्द ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। सपने में अनार का दिखना शुभ संकेत माना जाता है।
1655104233 falइस सपने का मतलब आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है और सब आपके पक्ष में होने वाला है। संतरे का दिखाई देना अत्यंत शुभ माना जाता है।नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने की तरफ इशारा करता है। साथ ही आपको आने वाले समय में मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।