दान करने से व्यक्ति के अंदर खुशी और संतोष की भावना आती है। जो लोग दूसरों की मदद करते हैं ईश्वर हमेशा उनका साथ देता है। जरुतमंद व्यक्ति को जो लोग निस्वार्थ भाव से दान देते हैं उन्हें हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।
दान से बड़ा कोई पुण्य नहीं माना गया है। दान देने की परंपरा अभी से नहीं बल्कि पौराणिक काल से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि दान करने से न केवल मन शांत रहता है बल्कि हमारे कई दोष भी समाप्त जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जिनका दान करना आपके लिए अशुभ हो सकता है
और इसी वजह से हम पुण्य कमाने की जगह अपना नुकसान करा बैठते हैं तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिषविद्या में ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं जिनका दान करने से हमें नुकसान उठाना पड़ सकता है ताकि आप अगली बार दान करते समय इनका ध्यान रखें।
अगर आप किसी पंडित को वस्त्र आदि दान कर रहे हैं, तो ध्यान रहे कि वे वस्त्र नए होने चाहिए किसी पंडित को पुराने पहने हुए वस्त्र दान न करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसान दे सकता है।
झाड़ू हर दिन काम आने वाली वस्तु है लेकिन ज्योतिषशास्त्र में इसका दान करना नुकसानदायक बताया गया है। माना जाता है कि झाड़ू दान में देने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी क्रोधित हो जाती हैं, साथ ही बिजनस में भी नुकसान होता है और बचत कम होने लगती है, इसलिए झाड़ू भी दान में नहीं देना चाहिए।
हम दानस्वरूप स्टील के बर्तन भी दे देते हैं। हालांकि ज्योतिषविद्या के हिसाब से स्टील के बर्तन का दान करना हमारे घर के लिए अशुभ हो सकता है। माना जाता है कि स्टील के बर्तन दान करने से घर-परिवार की सुख-शांति भंग हो जाती है और लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं, इसलिए स्टील के बर्तन दान देने से बचना चाहिए।
सरसों का तेल वैसे तो तेल का दान करना शुभ माना गया है, लेकिन कुछ लोग खराब या उपयोग किया गया तेल दान में दे देते हैं। यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आपको अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। शनिदेव प्रसन्न होने के बजाय आपसे नाराज हो जाएंगे और आपको विपरीत परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही इससे घर में क्लेश बढ़ता है और कोई विपत्ति आने की आशंका रहती है।
नुकीली वस्तुएं जैसी चाकू, कैंची तथा तलवार आदि भी कभी दान में नहीं देना चाहिए, ज्योतिषविद्या में ऐसा करना नुकसानदायक बताया गया है। माना जाता है कि नुकीली वस्तुओं का दान करने से परिवार की सुख-शांति भंग होती है इसके अलावा घर के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ने के साथ और रिश्ते खराब होने की भी आशंका रहती है।