कार्तिक पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान घर में लग जायेंगे धन के भंडार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कार्तिक पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान घर में लग जायेंगे धन के भंडार

हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा का काफी महत्व होता है लेकिन कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का

हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा का काफी महत्व होता है लेकिन कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का खास महत्व होता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा  19 नवंबर 2021 के दिन शुक्रवार को पड़ रही है।  पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय होती है। 
1637049815 kartik22
इस दिन कुछ कार्यों को जरूर करना चाहिए।
इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत अधिक महत्व होता है। कहा जाता है  कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए।  गंगा स्नान संभव न हो तो पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।
इसी दिन क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र का दान करना शुभ होता है। पूर्णिमा तिथि पर चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है।  ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। घर में सुख और लक्ष्मी का वास होता है। 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए।  यदि नदी या सरोवर पर नहीं जा सकते हैं तो देवस्थान पर जाकर दीपदान करें।  इससे देवता प्रसन्न होते हैं। घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है।
इस दिन तुलसी पूजन से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है।  कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन से भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।
लक्ष्मी नारायण का पूजन करने से घर- परिवार में सुख और शांति आती है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।