क्या आपका साथी भी हाथों को पकड़ता है ऐसे,हाथ पकड़ने के तरीके से जानें अपने पार्टनर का स्वभाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या आपका साथी भी हाथों को पकड़ता है ऐसे,हाथ पकड़ने के तरीके से जानें अपने पार्टनर का स्वभाव

प्यार होना एक स्वभाव है, हर कोई किसी ना किसी से प्य़ार करता है। प्यार करने की कोई

प्यार होना एक स्वभाव है, हर कोई किसी ना किसी से  प्य़ार करता है। प्यार  करने की कोई उम्र नहीं होती है। ये तो जब किसी के साथ होना होता है बस तभी हो जाता है। इसका एहसास ही बहुत खुशनुमा होता है। प्यार करने वाले अक्सर हाथों में हाथ जरुर डालते हैं।ऐसे ही कपल्स के हाथ पकड़ने का तरीका भी बताता है रिलेशनशिप में कितना प्यार और किस तरह का रिश्ता है।
1691587302 hat2
 तो आइए आपको बताते हैं कैसे हाथ पकड़ने के तरीके खोलते हैं रिलेशनशिप के राज…
कंधे पर से हाथ लाकर पकड़ना
ये लोग अपने पार्टनर के लिए बहुत रक्षात्मक होते हैं। इनके अपने पार्टनर से मजबूत और अंतरंग रिलेशन होते हैं।
पार्टनर का हाथ जमकर पकड़ना
ये लोग लव रिलेशन में अपने पार्टनर पर भरी पड़ते हैं। रिश्ते का पूरा नियंत्रण अपने ही हाथ में रखते हैं।
1691587316 hat3
कलाई से पकड़ना
ये रिश्ते में उलझन दिखाता हैं। इनके रिलेशनशिप स्वस्थ या अस्वस्थ हो सकता है।
इंटरलॉक फिंगर
इस तरीके से हाथ पकड़ने का इशारा रिलेशनशिप में सुरक्षित होने का एहसास दिलाता है।दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग और कभी साथ नहीं छोड़ेंगे, इस तरफ भी इशारा करती है।
1691587328 hat4
नीचे हाथ करके पकड़ना
मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं। रिलेशन में ये अधिक देखभाल करना और हावी होना होते हैं।
अगर भीड़-भाड़ वाली जगह में एक दूसरे का हाछ पकड़ते है तो इससे सुरक्षा का एकहसास होता है। इससे आपकी पार्टनर को लगता है कि इस भीड़ में भी उसका ख्याल रखने के लिए कोई है। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।